Noida News : दलितों की संपत्ति क्रय में डीएम की अनुमति की शर्त हटाने पर भड़के कांग्रेसी
Congressmen agitated over the removal of the condition of DM's permission to purchase the property of Dalits
भारत
चेतना मंच
29 Nov 2025 09:10 PM
नोएडा। कांग्रेस पार्टी ने आज प्रदेश सरकार द्वारा अनुसूचित जाति व जनजाति समाज की संपत्ति खरीद में पूर्व निर्धारित कानून समाप्त करने के खिलाफ विरोध प्रकट किया। कांग्रेस के जिलाध्यक्ष दिनेश शर्मा के नेतृत्व में सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन करके राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन सौंपा।
सौंपे ज्ञापन में मांग की गयी है कि प्रदेश सरकार द्वारा लिया गया। यह निर्णय तुगलकी तथा दलित समाज विरोधी है। इससे इन समाज का उत्पीडऩ बढ़ेगा। इसका कांग्रेस पार्टी घोर विरोध तथा निंदा करती है। ज्ञापन में मांग की गयी है कि राज्यपाल इस मामले में हस्तक्षेप करके इस निर्णय को सरकार से वापस करायें।
बता दें कि पहले अनुसूचित जाति व जनजाति की संपत्ति क्रय करने के पूर्व जिलाधिकारी की अनुमति लेनी पड़ती थी। लेकिन, उप्र सरकार ने इस कानून को समाप्त कर दिया। इससे दलित समाज के साथ धोखाधड़ी तथा उत्पीड़न व जबरन उनकी संपत्ति कब्जाने की घटनाओं में वृद्धि होने की आशंका है।
इस मौके पर दिनेश अवाना, राजकुमार भारती, पीसीसी सदस्य शाहबुददीन, पीसीसी सदस्य पवन शर्मा, अल्पसंख्यक विभाग के जिलाध्यक्ष मोहम्मद जावेद समेत सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद थे।
नोएडा ग्रेटर– नोएडाकी खबरों से अपडेट रहने के लिएचेतना मंचसे जुड़े रहें।देश–दुनिया की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमेंफेसबुकपर लाइक करें याट्विटरपर फॉलो करें।