Noida News: Married woman committed suicide by hanging
भारत
RP Raghuvanshi
29 Nov 2025 11:36 AM
Noida News : नोएडा । अलग-अलग थाना क्षेत्रों में 2 लोगों ने फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। मौके से पुलिस को कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है जिस कारण आत्महत्या के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है। थाना सेक्टर-63 क्षेत्र के चोटपुर कॉलोनी में रहने वाले (20 वर्षीय) सन्नी कुमार पुत्र अवधेश कुमार बुधवार को अपने कमरे में फांसी के फंदे पर लटका हुआ मिला। परिजनों से सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। पुलिस के मुताबिक प्रारंभिक जांच में पता चला है कि सनी छात्र था और पिछले कुछ दिनों से मानसिक अवसाद में चल रहा था। वहीं थाना सेक्टर-24 क्षेत्र के चौड़ा गांव में किराए पर रहने वाले एक व्यक्ति ने फांसी लगाकर जान दे दी।
Noida News :
सेक्टर-11 की झुग्गी बस्ती में रहने वाला देवकरण पुत्र बंशीलाल साप्ताहिक बाजारों में प्लास्टिक के सामान की दुकान लगाता था। सामान रखने के लिए उसने चौड़ा गांव में गोदाम किराए पर ले रखा था। बुधवार को वह अपने गोदाम में फांसी के फंदे पर लटका मिला। उसके भाई ने पुलिस को सूचना दी जिसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस आत्महत्या के कारणों की पड़ताल कर रही है