Political News : रीजीजू बुखार से पीड़ित, चुनाव प्रचार से रहेंगे दूर
Rijiju suffering from fever, will stay away from election campaign
भारत
चेतना मंच
02 Dec 2025 02:58 AM
रीजीजू त्रिपुरा में बृहस्पतिवार को होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले अपनी पार्टी के पक्ष में प्रचार कर रहे थे। उन्होंने ट्वीट कर कहा कि पिछले 24 घंटे से तेज वायरल बुखार है। मुझे घर पर रहने एवं आराम करने की सलाह दी गयी है।
नई दिल्ली। कानून मंत्री एवं भाजपा नेता किरेन रीजीजू ने कहा है कि वह वायरल बुखार से पीड़ित हैं और मेघालय विधानसभा चुनाव के लिए बुधवार को प्रचार नहीं कर पायेंगे।
रीजीजू त्रिपुरा में बृहस्पतिवार को होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले अपनी पार्टी के पक्ष में प्रचार कर रहे थे। उन्होंने ट्वीट कर कहा कि पिछले 24 घंटे से तेज वायरल बुखार है। मुझे घर पर रहने एवं आराम करने की सलाह दी गयी है।
मंत्री ने कहा कि वह मेघालय में बुधवार को जनसभा में शामिल नहीं हो पाएंगे। गौरतलब है कि मेघालय में 27 फरवरी को विधानसभा चुनाव है।
देश विदेशकी खबरों से अपडेट रहने लिएचेतना मंचके साथ जुड़े रहें।देश–दुनिया की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमेंफेसबुकपर लाइक करें याट्विटरपर फॉलो करें।