Republic Day : महिला शक्ति के हाथों में रही गणतंत्र दिवस परेड की कमान
The command of the Republic Day parade remained in the hands of women power
भारत
चेतना मंच
26 Jan 2023 04:10 PM
Republic Day : शानदार मार्च मास्ट की सलामी लेने के बाद मुख्य अतिथि मेरठ मंडल की कमिश्नर सेल्वा कुमारी जे. ने अपने उद्बोधन में सभी को 74वें गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दीं। समारोह के दौरान जनपद के पुलिसकर्मियों को उनकी निष्ठा और प्रशंसनीय कार्यों के लिए प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
ग्रेटर नोएडा। देशभर में आज गणतंत्र दिवस को हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है, लेकिन गौतमबुद्ध नगर के लिए आज का दिन बेहद खास है। आज गणतंत्र दिवस पर पहली बार महिला शक्ति के हाथों कमान रही। मेरठ मंडल की आयुक्त सेल्वा कुमार जे. और गौतमबुद्ध नगर की पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह ने सूरजपुर स्थित पुलिस लाइन में मुख्य परेड की सलामी ली।
शानदार मार्च मास्ट की सलामी लेने के बाद मुख्य अतिथि मेरठ मंडल की कमिश्नर सेल्वा कुमारी जे. ने अपने उद्बोधन में सभी को 74वें गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दीं। समारोह के दौरान जनपद के पुलिसकर्मियों को उनकी निष्ठा और प्रशंसनीय कार्यों के लिए प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।