Telangana News: करीमनगर। तेलंगाना के मनचेरियल जिले में हुई एक दर्दनाक घटना में दो बच्चों समेत छह लोगों की जलकर मौत हो गई। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।
Telangana News
रामागुंडम के पुलिस उपायुक्त अखिल महाजन ने बताया कि मनचेरियल जिले के वेंकटपुर गांव में एक झोपड़ी में शुक्रवार देर रात डेढ़ बजे के आसपास उस समय आग लग गई, जब ये लोग गहरी नींद में सो रहे थे।
महाजन ने कहा, “आग की लपटों ने पूरी झोपड़ी को अपनी चपेट में ले लिया, जिससे छह लोग जिंदा जल गए। वे सभी गहरी नींद में थे।”
उन्होंने बताया कि मृतकों में से एक की पहचान मासू शिवैया (50) के रूप में हुई है, जो ग्राम राजस्व सहायक (वीआरए) के पद पर कार्यरत था।
महाजन ने कहा, “आग लगने की यह घटना संदिग्ध लग रही है...। पुलिस दल इसके पीछे की वजह का पता लगाने की कोशिशों में जुटा है।”
उन्होंने कहा कि शवों को निकाल लिया गया है और घटना की जांच जारी है।