Tunisha Sharma suicide case : उकसाने के आरोपी अभिनेता शीजान खान को जमानत मिली
Tunisha Sharma suicide case: Actor Sheezan Khan accused of abetment gets bail
भारत
चेतना मंच
25 Nov 2025 02:12 PM
Tunisha Sharma suicide case : महाराष्ट्र के पालघर जिले में वसई की एक अदालत ने पिछले साल अभिनेत्री तुनिषा शर्मा को आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में गिरफ्तार टेलीविजन अभिनेता शीजान खान को शनिवार को जमानत दे दी। तुनिषा शर्मा ने जिले में वालिव के समीप एक टेलीविजन धारावाहिक के सेट पर 24 दिसंबर 2022 को कथित तौर पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। अभिनेत्री की मां की शिकायत पर 28 वर्षीय खान को अगले दिन गिरफ्तार किया गया था। खान अभी जेल में है।
Tunisha Sharma suicide case :
अतिरिक्त सत्र अदालत के न्यायाधीश आर डी देशपांडे ने खान को 1,00,000 रुपये के मुचलके पर रिहा करने का आदेश दिया।अदालत ने अभिनेता को अपना पासपोर्ट जमा कराने तथा अदालत की अनुमति के बिना देश छोड़कर नहीं जाने को भी कहा।खान की ओर से पेश वकील शरद राय ने कहा कि चूंकि मामले में जांच पूरी हो गयी है और आरोपपत्र दाखिल किया जा चुका है तो आरोपी को जमानत पर रिहा किया जाए।
विशेष लोक अभियोजक संजय मोरे ने खान की उन दलीलों का विरोध किया कि जब शर्मा ने आत्महत्या की तो वह उस कमरे में मौजूद नहीं थे।खान और शर्मा ने टीवी धारावाहिक ‘अली बाबा: दास्तां-ए-कबूल’ में एक साथ काम किया था। दोनों के बीच प्रेम संबंध थे, लेकिन बाद में वे अलग हो गए थे। वालिव पुलिस ने 16 फरवरी को इस मामले में अदालत में 500 पृष्ठों का आरोपपत्र दाखिल किया था।