Big Breaking : खतौली में 22165 वोटों से मदन भैया की जीत
Big Breaking
भारत
RP Raghuvanshi
01 Dec 2025 01:01 PM
Big Breaking : खतौली। मुजफ्फरनगर के खतौली विधानसभा सीट पर रालोद—सपा गठबंधन के प्रत्याशी मदन भैया ने जीत दर्ज की है। उन्होंने भाजपा प्रत्याशी राजकुमारी सैनी को 22156 वोटों से शिकस्त दी है। अंतिम गणना में मदन भैया को 97071 और राजकुमारी सैनी को 74906 मत मिले हैं। उसके बाद सैनी स्कूटी पर बैठकर अपने घर चली गयीं।
Big Breaking :
मुजफ्फरनगर में खतौली विधानसभा के उपचुनाव में सपा-रालोद और आसपा गठबंधन ने बड़ी जीत हासिल की है। भाजपा 2017 और 2022 के चुनाव में जीत के बाद यहां उपचुनाव में हार गई। 27वें राउंड का परिणाम जारी होते ही मतगणना स्थल पर रालोद नेताओं का जमावड़ा लग गया है। पुरकाजी सुरक्षित सीट से विधायक अनिल कुमार, शामली विधायक प्रशन चौधरी, पूर्व मंत्री योगराज सिंह, रालोद मंडल अध्यक्ष प्रभात तोमर, जिला अध्यक्ष संदीप मलिक समेत अन्य नेता मतगणना स्थल पर पहुंच रहे हैं।
इससे पहले से ही मतगणना स्थल पर तनाव की स्थिति बनी हुई है। वहीं भाजपा प्रत्याशी राजकुमारी सैनी मतगणना स्थल से चली गयी हैं। मीडिया कर्मियों को मतगणना स्थल से बाहर कर दिया गया है। पुलिस की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। स्थिति होले—होले तनावपूर्ण होती दिख रही है। रालोद और भाजपा कार्यकर्ता मौके पर डटे हुए हैं।