उत्तर प्रदेश के पीलीभीत में मदरसे के अंदर एक दस वर्षीय छात्रा के साथ हैवानियत का मामला सामने आने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। हैवानियत की इस घटना को मदरसे में रहने वाले मौलाना अंजाम दिया था। मौलाना के कब्जे से छूटी बच्ची ने घर जाकर परिजनों को रो-रोकर घटना सुनाई। जिसके बाद परिजन बच्ची को लेकर थाने पहुंचे। जहां पर परिजनों की शिकायत पर पूरनपुर थाने में एफआईआर दर्ज की गई। UP News
मदरसे में झाड़ू लगाने के बहाने बच्ची से अश्लीलता
बताया जा रहा है कि मौलाना ने गुरुवार को 10 वर्षीय छात्रा को झाड़ू लगाने के लिए कहा था। झाड़ू लगाते हुए बच्ची दूसरे कमरे में चली गई, तभी मौलाना पीछे-पीछे बच्ची के कमरे में पहुंच गया। वहां पर वह बच्ची के साथ अश्लील हरकत करने लगा। बच्ची अपने आपको काफी असहज मजसूस कर रही थी, लेकिन मौलाना उसे छोड़ नहीं रहा था। इसी बीच अन्य बच्चों को आते देख मौलाना ने बच्ची को छोड़ा। बच्ची रोते-चिल्लाते हुए अपने घर पहुंची। जहां पर उसने परिजनों को अपने साथ हुई हैवानियत के बारे में बताया। बच्ची की बात सुनकर सभी हैरान रह गए। उन्होंने तत्काल थाने पहुंचकर मामले की सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शिकायत पर एफआईआर दर्ज की।
पुलिस ने मौलाना को किया गिरफ्तार
बच्ची के परिजनों की शिकायत पर तत्काल थाना पूरनपुर पुलिस हरकत में आ गई। पुलिस ने बच्ची के परिजनों की शिकातय पर मुकद्मा दर्ज कर मौलाना को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस का कहना है कि मौलाना मदरसे में बच्चों को पढ़ता है। वह वहां पर पढ़ने के लिए आने वाली बच्चियों पर बुरी नजर रखता था। गुरुवार को भी आरोपी ने मौका मिलते ही बच्ची अश्लीलता करना शुरू कर दिया था। पुलिस ने मौलाना को तत्काल गिरफ्तार कर लिया है और पुलिस उसे जेल भेजने की तैयारी कर रही है। मौलाना ने मदरसे में ही अपना रहने का इंतजाम कर रखा है। UP News