
UP News : डॉ. भीमराव आंबेडकर की जयंती के अवसर पर उत्तर प्रदेश में कई भव्य कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। राज्य भर में श्रद्धा, जागरूकता और सामाजिक एकता का संदेश गूंजता रहा। जानिए इस अवसर पर क्या-क्या रहा खास:
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ के हजरतगंज स्थित ‘संविधान शिल्पी’ बाबा साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।
उन्होंने अंबेडकर महासभा परिसर में आयोजित समारोह को संबोधित करते हुए उनके विचारों को अपनाने का आह्वान किया।
सीएम ने कहा कि बाबा साहब का संविधान आज भी सामाजिक न्याय का मजबूत आधार है।
बसपा सुप्रीमो मायावती ने लखनऊ और नोएडा में माल्यार्पण कर बाबा साहब को श्रद्धांजलि दी।
उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे इस अवसर पर नई पीढ़ी को बाबा साहब के संघर्ष और विचारों से अवगत कराएं।
समाजवादी पार्टी (सपा) के मुख्यालय में भी बाबा साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया और उनकी नीतियों पर चर्चा हुई।
कांग्रेस ने सभी जिलों में संगोष्ठियों और सभाओं का आयोजन कर डॉ. आंबेडकर के योगदान पर चर्चा की।
बाराबंकी में हुए "संविधान सम्मान महासम्मेलन" में प्रदेश अध्यक्ष अजय राय मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।
गोमतीनगर स्थित डॉ. भीमराव अंबेडकर मेमोरियल में "हमारा संविधान, हमारा स्वाभिमान" कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
विभिन्न राज्यों के लोक कलाकारों ने बाबा साहब के जीवन पर आधारित सांगीतिक प्रस्तुतियां दीं।
एक विशेष अभिलेख प्रदर्शनी भी लगाई गई, जिसमें डॉ. आंबेडकर के जीवन से जुड़े दस्तावेज़ों की झलक देखने को मिली।
मुख्यमंत्री के निर्देश पर रविवार को पूरे प्रदेश में भव्य सफाई अभियान चलाया गया।
पार्क, स्मारक, चौराहे, सार्वजनिक स्थल और बाबा साहब समेत सभी राष्ट्रनायकों की प्रतिमाओं की साफ-सफाई की गई।
जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, कर्मचारियों और आमजन की भागीदारी से अभियान सफल रहा।
वाराणसी के 694 ग्राम पंचायतों और 100 वार्डों में विशेष सफाई अभियान चलाया गया।
अलीगढ़, प्रयागराज, आगरा, गोरखपुर, झांसी, बरेली, मेरठ, अमेठी, गोंडा, चित्रकूट सहित सभी 75 जिलों में सफाई और जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। UP News :