उत्तर प्रदेश के सोनभद्र में भक्तों ने सौ सिल्लियों से सावन के अंतिम सोमवार को शिवलिंग को बनाया है, जिसे देखने के लिए दूर-दूर से लोग आ रहे हैं। शिवलिंग पर भक्त दूध, जल और बेलपत्री चढ़ा रहे हैं, लेकिन मान्यता है कि शिव की कृपा के चलते शिवलिंग पर कोई असर नहीं पढ़ता है। ऐसे में हजारों की संख्या में भक्तों का शैलाब उमड़ा है। लोग इस शिवलिंग को बाबा बर्फानी के नाम से पुकारते हैं। UP News
दूध से बाबा का किया जा रहा जलाभिषेक
सावन जिले के ओबरा नगर के श्री राम मंदिर प्रांगण में सावन के अंतिम सोमवार को हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी बाबा बफार्नी के दर्शनों के लिए हजारों की संख्या में भक्त उमड़ रहे हैं। लोग लाइन में लग कर बाबा बफार्नी के दर्शन कर रहे हैं। भक्तों के द्वारा फूल माला के साथ दूध से बाबा का अभिषेक किया जा रहा है। इस दौरान भक्तों को प्रसाद भी वितरण किया जा रहा है। बाबा बफार्नी के दर्शन के लिए जिले ही नहीं आसपास के दो-तीन प्रदेशों के लोग जलाभिषेक करने को पहुंच रहे हैं। वहीं प्रशासन ने भी भक्तों के दर्शनों के लिए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं। UP News
मंदिर कमेटी ने बनवाई सवा छह फुटे शिवलिंग
15 वर्षों से श्री राम मंदिर कमेटी के द्वारा बर्फ की बड़ी-बड़ी सिल्लियों से 6.15 फुट बड़ी शिवलिंग बनाई जाती है। जबकि बर्फ की सिल्लियों से 10 छोटी शिवलिंग भी स्थापित की जाती है। सोमवार सुबह 6 बजे से श्रंगार और आरती के बाद भक्तों के लिए कपाट खोल दिए जाते हैं, जो देर रात 9 बजे तक खुले रहते हैं। बाबा बफार्नी के नाम से प्रसिद्ध इस शिवलिंग का दर्शन करने के लिए जिले से सटे चार अन्य प्रदेश झारखंड, बिहार, छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश से शिव भक्त बाबा का जलाभिषेक करने के लिए पहुंचते हैं। इस दौरान श्री राम मंदिर कमेटी द्वारा भव्य भंडारे का भी आयोजन किया जाता है और भक्तों को प्रसाद बांटा जाता है। वहीं भारी भीड़ देखते हुए चप्पे-चप्पे पर पुलिस तैनात रहती है।
बर्फ की 100 सिल्लियों से बनाया गया शिविलिंग
राम मंदिर समिति के सचिव नीलकांत तिवारी और भाजपा मंडल के पूर्व अध्यक्ष सतीश पांडेय ने बताया की हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी बर्फ की 100 सिल्लियों से बने बाबा बफार्नी की भव्य शिवलिंग के दर्शनों के लिए दूर दराज के इलाकों से भक्त पहुंच रहे हैं और भगवान शंकर का जलाभिषेक कर रहे हैं। वहीं भक्तों को प्रसाद वितरण भी किया जा रहा है। हजारों की संख्या में भक्तों के पहुंचने से किसी भी प्रकार की अनहोनी ना हो इसलिए ओबरा सीओ हर्ष देव पांडेय व थाना प्रभारी राजेश कुमार सिंह भक्तों की सुरक्षा के लिए भारी पुलिस बल के साथ मौजूद रहे। UP News