USA News: बाइडन हुए जेलेंस्की पर मेहरबान, 128 मिलियन अमेरिकी डॉलर की सैन्य सहायता का ऐलान
USA News
भारत
चेतना मंच
22 Sep 2023 04:00 PM
USA News वाशिंगटन, 22 सितंबर/ आखिरकार यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन को मना लिया। व्हाइट हाउस में दोनों के बीच हुई मुलाकात के बाद अमेरिका ने लंबे समय से रूस के हमलों का सामना कर रहे युद्धग्रस्त यूक्रेन को और सैन्य सहायता उपलब्ध कराने की घोषणा की है।
USA News
अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन ने गुरुवार को कहा कि यूक्रेन को संयुक्त राज्य अमेरिका128 मिलियन अमेरिकी डॉलर मूल्य के हथियार और उपकरण प्रदान करेगा।
इस घोषणा से पहले यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने व्हाइट हाउस में अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन से मुलाकात की। जेलेंस्की ने उनसे कहा कि अगर अमेरिका सैन्य मदद में कटौती करता है तो या तत्काल मदद नहीं देता तो यूक्रेन को रूस अपने अधीन कर लेगा। यही नहीं वाशिंगटन की अपनी दूसरी युद्धकालीन यात्रा के दौरान जेलेंस्की ने कांग्रेस के कुछ सदस्यों से भेंट कर ऐसी ही दुहाई दी थी।
USA News