विज्ञापन
उत्तर प्रदेश के पंचायती राज विभाग में मंगलवार को प्रशासनिक स्तर पर बड़ा बदलाव देखने को मिला है । शासन ने एक साथ 12 जिला पंचायत राज अधिकारियों (डीपीआरओ) और एक अपर जिला पंचायत राज अधिकारी का तबादला कर दिया है।

UP News : उत्तर प्रदेश के पंचायती राज विभाग में मंगलवार को प्रशासनिक स्तर पर बड़ा बदलाव देखने को मिला है । शासन ने एक साथ 12 जिला पंचायत राज अधिकारियों (डीपीआरओ) और एक अपर जिला पंचायत राज अधिकारी का तबादला कर दिया है। UP News
शासन के आदेश के बाद पंचायती राज विभाग में बड़े पैमाने पर तबादला सूची जारी की गई है, जिसमें कई जिलों के अधिकारियों को नई जिम्मेदारियों के साथ इधर-उधर स्थानांतरित किया गया है। श्रेया उपाध्याय को बलरामपुर से हरदोई, संतोष कुमार श्रीवास्तव को मिर्जापुर से फर्रुखाबाद, नीरज कुमार सिन्हा को चंदौली से अयोध्या तथा आलोक कुमार सिन्हा को उन्नाव से वाराणसी भेजा गया है। वहीं अविनाश कुमार को अयोध्या से चंदौली, आदर्श को वाराणसी से लखनऊ, पवन कुमार को आजमगढ़ से पंचायती राज निदेशालय तथा नीतेश भोंडले को बाराबंकी से निदेशालय स्तर पर नई तैनाती दी गई है। इसके अलावा सुल्तानपुर में तैनात अपर जिला पंचायत राज अधिकारी मनोज कुमार यादव का स्थानांतरण करते हुए उन्हें संत कबीर नगर भेजा गया है। UP News
विज्ञापन