3 SUCIDE IN NOIDA: घरेलू कलह में महिला सहित 3 ने लगाई फांसी
भारत
चेतना मंच
29 Nov 2025 01:33 PM
3 SUCIDE IN NOIDA: नोएडा। पारिवारिक कलह व बढ़ता मानसिक दबाव लोगों के जीवन पर भारी पड़ रहा है। भागदौड़ भरी जिंदगी व एकाकी जीवन में लोग इस कदर हताश रहे हैं कि वह मौत को गले लगाने से नहीं चूक रहे हैं। घरेलू कलह के कारण अलग-अलग स्थानों पर एक महिला सहित तीन लोगों ने फांसी लगाकर अपनी जान दे दी।
3 SUCIDE IN NOIDA
पहली घटना में, थाना सेक्टर 63 क्षेत्र के वाजिदपुर गांव में किराए पर रहने वाले हरदोई निवासी विपिन कुमार की पत्नी अंकिता ने सोमवार को फांसी लगाकर जान दे दी। अंकिता की करीब 3 वर्ष पूर्व विपिन कुमार के साथ शादी हुई थी। पति-पत्नी वाजिद गांव में किराए पर रह रहे थे। विपिन इलेक्ट्रिशियन का काम करता था। सोमवार को वह शाम के समय जब घर पहुंचा तो उसे अंकिता फांसी पर लटकी हुई मिली। पुलिस के मुताबिक प्रारंभिक जांच में पारिवारिक कलह की बात सामने आ रही है।
दूसरी घटना,थाना ईकोटेक 3 क्षेत्र के तुस्याना गांव में पवन गुर्जर के मकान में किराए पर रहने वाले 32 वर्षीय मनोज पुत्र रामचरण ने फांसी लगाकर जान दे दी। मनोज मूल रूप से हरदोई का रहने वाला था और अपनी पत्नी के साथ यहां किराए पर रह रहा था। गत 12 फरवरी को उसकी पत्नी एक शादी समारोह में सम्मिलित होने के लिए अपने ससुराल चली गई थी। पत्नी के जाने के बाद मनोज लगातार अपने कमरे में दिन रात शराब पी रहा था। 12 फरवरी से वह अपनी ड्यूटी पर भी नहीं जा रहा था। बीती शाम पड़ोसी किरायेदारों ने उसे फंदे पर लटका देख कर मकान मालिक व पुलिस को सूचना दी। मौके से पुलिस को कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है।
तीसरी घटना, वहीं थाना दादरी क्षेत्र के चिटहेड़ा गांव में रहने वाले 18 वर्षीय प्रिंस पुत्र राजकुमार ने अपने घर में फांसी लगाकर जान दे दी। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि प्रिंस मजदूरी का काम करता था और पारिवारिक विवाद के कारण वह पिछले कुछ दिनों से मानसिक रूप से परेशान चल रहा था। पुलिस ने तीनों शवों का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।