हमीरपुर/उत्तर प्रदेश - उत्तर प्रदेश राज्य के हमीरपुर (Hamirpur) जिले से एक बेहद दुखद मामला सामने आया है। यहां 6 साल की एक मासूम बच्ची की जान खेल-खेल में चली गई।
हमीरपुर (Hamirpur) जिले के कोतवाली क्षेत्र के पहाड़ी वीर गांव में रहने वाले नंदकिशोर कि 6 वर्षीय मासूम बेटी की मौत गले में पेंसिल का छिलका फंसने की वजह से हो गई।
मृतक बच्ची के पिता के अनुसार बुधवार की शाम उसका 12 वर्षीय बेटा अभिषेक, 8 वर्षीय बेटी अंशिका और 6 वर्षीय बेटी अर्तिका छत पर पढ़ाई कर रहे थे। इसी दौरान उसकी छोटी बेटी अर्तिका मुंह में कटर दबाकर पेंसिल छीलने लगी। पेंसिल का छिलका बच्ची के गले में जा फंसा जिसकी वजह से उसकी सांसे रुकने लगी। आनन-फानन में उसे सीएससी ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
बच्ची गांव के ही प्राथमिक विद्यालय में कक्षा एक की छात्रा थी। हंसती खेलती बच्ची के यूं दुनिया से चले जाने की खबर ने पूरे गांव को सदमे में डाल दिया है। बच्ची की मां का रो-रो कर बुरा हाल है।