उत्तर प्रदेश के एक ही जिले में मिले 72 फर्जी ‘‘गुरू’’
Uttar Pradesh Samachar
उत्तर प्रदेश
RP Raghuvanshi
29 Nov 2025 10:13 AM
उत्तर प्रदेश में कुल 75 जिले हैं। उत्तर प्रदेश के 75 जिलों में ही शामिल है प्रदेश का प्रसिद्ध जिला श्रावस्ती। उत्तर प्रदेश के श्रावस्ती जिले में एक या दो नहीं पूरे 72 फर्जी ‘‘गुरू’’ मिले हैं। उत्तर प्रदेश का श्रावस्ती जिला प्रसिद्ध कौशलराज की दूसरी राजधानी हुआ करता था। उत्तर प्रदेश के श्रावस्ती जिले का नाम प्रसिद्ध धर्म गुरू भगवान बुद्ध के साथ भी जुड़ा हुआ है। भगवान बुद्ध जैसे महान गुरू की धरती श्रावस्ती से फर्जी ‘‘गुरू’’ मिलने वाला मामला चौंकाने वाला है। Uttar Pradesh Samachar
क्या है उत्तर प्रदेश को श्रावस्ती का फर्जी गुरू वाला मामला ?
आपको बता दें कि उत्तर प्रदेश के श्रावस्ती जिले में एक साथ 73 फर्जी सरकारी शिक्षक (गुरू) मिले हैं। उत्तर प्रदेश के बेसिक शिक्षा विभाग ने श्रावस्ती जिले के 72 फर्जी सरकारी शिक्षकों को तुरंत प्रभाव से निलंबित कर दिया है। प्रकाश में आए 72 फर्जी शिक्षकों में से 18 फर्जी शिक्षकों को उत्तर प्रदेश पुलिस ने गिरफ्तार करके जेल भेज दिया है। उत्तर प्रदेश पुलिस 54 फर्जी शिक्षकों की तलाश में छापेमारी कर रही है। उत्तर प्रदेश के बेसिक शिक्षा विभाग ने शुक्रवार को श्रावस्ती जिले के आधा दर्जन फर्जी शिक्षकों को निलंबित करने का आदेश जारी किया है। इससे पहले 66 फर्जी शिक्षक प्रकाश में आ चुके हैं। Uttar Pradesh Samachar
क्या कहना है उत्तर प्रदेश के बेसिक शिक्षा विभाग का ?
उत्तर प्रदेश के बेसिक शिक्षा विभाग के अधिकारियों का कहना है कि प्रदेश में वर्ष-2016 में बड़े पैमाने पर सरकारी शिक्षकों की भर्ती हुई थी। उत्तर प्रदेश में वर्ष-2016 की भर्ती प्रक्रिया में बड़े पैमाने पर फर्जीवाड़ा सामने आया है। जांच में पाया गया कि कई शिक्षकों ने दूसरे व्यक्तियों के शैक्षिक प्रमाणपत्रों का दुरुपयोग कर या पूरी तरह से जाली दस्तावेज बनाकर नौकरी हासिल की थी। विभाग ने सत्यापन प्रक्रिया तेज करने के बाद इन फर्जी शिक्षकों की पहचान की और तत्काल कार्रवाई शुरू की। Uttar Pradesh Samachar
शिक्षा विभाग की तहरीर पर उत्तर प्रदेश पुलिस ने इन शिक्षकों के खिलाफ धोखाधड़ी, जालसाजी और आपराधिक साजिश की धाराओं में मुकदमे दर्ज किए। अब तक 72 में से 18 शिक्षकों को गिरफ्तार किया जा चुका है। इतना ही नहीं अभी 54 शिक्षकों की भी जांच चल रही है जिनके दस्तावेज संदिग्ध है। इसके अलावा भी जिले के अन्य शिक्षकों के खिलाफ भी जांच जारी है। उत्तर प्रदेश के बेसिक शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने बताया कि बर्खास्त शिक्षकों से वेतन की रिकवरी की प्रक्रिया भी शुरू की गई है. इसके अलावा, खंड शिक्षा अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि वे सभी स्कूलों में कार्यरत शिक्षकों के दस्तावेजों का पुन: सत्यापन करें। Uttar Pradesh Samachar