
पश्चिमी उत्तर प्रदेश के युवाओं के लिए खुशखबरी! पश्चिमी यूपी के युवाओं के लिए शनिवार का दिन बेहद खास होने जा रहा है। पश्चिमी यूपी के युवाओं के लिए सुनहरा अवसर दस्तक दे चुका है। शनिवार को पश्चिमी उत्तर प्रदेश के मेरठ शहर के मोदीपुरम स्थित विनायक विद्यापीठ में मेगा रोजगार मेले का आयोजन होगा, जहां 8,000 से अधिक पदों पर ऑन द स्पॉट नियुक्तियां की जाएंगी। यह आयोजन विनायक विद्यापीठ और क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय के संयुक्त प्रयास से हो रहा है। इस मेले की खास बात ये है कि इसमें दसवीं पास से लेकर स्नातक और परास्नातक डिग्रीधारक तक सभी युवाओं को नौकरी पाने का सुनहरा मौका मिलेगा। UP News
मेले की खासियत यह है कि इसमें सिर्फ उच्च शिक्षा प्राप्त युवाओं के लिए ही नहीं, बल्कि दसवीं और बारहवीं पास अभ्यर्थियों के लिए भी रोजगार के दरवाजे खुलेंगे। बीटेक, बीबीए, एमबीए, बीकॉम, बीए, एमए, बीएससी, एमएससी, बीसीए, एमसीए और आईटीआई डिप्लोमा धारक भी इसमें हिस्सा ले सकते हैं। जिन उम्मीदवारों ने पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन नहीं किया है, वे मौके पर पहुंचकर सीधे आवेदन कर सकते हैं। इंटरव्यू प्रक्रिया शनिवार शाम पांच बजे तक चलेगी।
इस मेगा जॉब फेयर में कई नामी कंपनियां भाग ले रही हैं, जिनमें आईसीआईसीआई बैंक, एक्सिस बैंक, एलआईसी, एसबीआई लाइफ, पीएनबी मेटलाइफ, टाटा एआई लाइफ, एल एंड टी द्वारिकापति सोलर, भारत फाइनेंस, सारू कॉपर, ब्राइट फ्यूचर, सिस्का इलेक्ट्रिकल, जीनियस कंसल्टेंसी, आरव इंडोसाफ्ट, सीआईईएल मेनपावर और वंडर वर्क्स प्राइवेट लिमिटेड समेत अन्य संस्थान शामिल हैं। बता दें कि हाल ही में उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में आयोजित तीन दिवसीय मेगा रोजगार मेले में 16 हजार से अधिक युवाओं को रोजगार मिला था। अब मेरठ में होने वाला यह मेला युवाओं के लिए एक और बड़ा अवसर लेकर आया है। UP News