उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने ग्रामीण इलाकों में पेयजल योजनाओं की पाइपलाइन बिछाने से टूटी सड़कों को ठीक करने के लिए विशेष अभियान चलाने का फैसला किया है।

उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने ग्रामीण इलाकों में पेयजल योजनाओं की पाइपलाइन बिछाने से टूटी सड़कों को ठीक करने के लिए विशेष अभियान चलाने का फैसला किया है. ये विशेष अभियान एक अक्टूबर से 10 नवंबर तक चलाया जाएगा। . जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने राज्य पेयजल एवं स्वच्छता मिशन कार्यालय से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए मंडलवार समीक्षा कर ये निर्देश जारी किए. अभियान के तहत तय मानकों के अनुरूप प्राथमिकता से सड़कों की मरम्मत कराई जाएगी.।
जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने अधिकारियों को कड़े निर्देश दिए कि पाइपलाइन बिछाने के लिए खोदी गई सड़कों को अभियान के दौरान तेजी से ठीक किया जाए. उन्होंने कहा कि सभी मरम्मत कार्य तय मानकों के अनुसार ही पूरे होने चाहिए. मंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि अभियान के दौरान कार्यों की नियमित निगरानी अनिवार्य रूप से सुनिश्चित की जाए। .
विज्ञापन