Advertisement
Advertisement
उत्तर प्रदेश के सहारनपुर से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है जहां एक समाजवादी नेता द्वारा बच्चों को 'राजनीतिक ABCD सिखाने का वीडियो सामने आने के बाद मामला गरमा गया है। बच्चों को “A फॉर अखिलेश”, “D फॉर डिंपल”, “M फॉर मुलायम” जैसी परिभाषाएं पढ़ाने को लेकर नेता फरहाद आलम गाडा पर FIR दर्ज की गई है।

राजनीति और शिक्षा के टकराव का नया अध्याय उत्तर प्रदेश के सहारनपुर से सामने आया है, जहां एक समाजवादी नेता द्वारा बच्चों को 'राजनीतिक ABCD सिखाने का वीडियो सामने आने के बाद मामला गरमा गया है। बच्चों को “A फॉर अखिलेश”, “D फॉर डिंपल”, “M फॉर मुलायम” जैसी परिभाषाएं पढ़ाने को लेकर नेता फरहाद आलम गाडा पर FIR दर्ज की गई है। वीडियो के सामने आने के बाद राजनीतिक प्रतिक्रियाओं का सिलसिला भी तेज हो गया है। Uttar Pradesh Samachar
सहारनपुर के रामनगर क्षेत्र में स्थित समाजवादी पार्टी के नेता फरहाद गाडा के आवास पर एक पीडीए पाठशाला चलाई जा रही थी। एक वायरल वीडियो में कुछ स्कूली बच्चे यूनिफॉर्म पहने दिखाई दे रहे हैं और उन्हें समाजवादी पार्टी से जुड़े नेताओं के नामों से अल्फाबेट सिखाया जा रहा है। शिकायतकर्ता मेन सिंह ने कल्लरपुर गुर्जर गांव थाने में शिकायत दी, जिसमें आरोप लगाया गया कि यह पाठशाला बच्चों की शिक्षा को राजनीतिक रंग देने का प्रयास है। इसी आधार पर सहारनपुर पुलिस ने गाडा पर एफआईआर दर्ज कर ली है। एसपी सिटी व्योम बिंदल ने बताया कि मामला गंभीर है क्योंकि इसमें शिक्षा का दुरुपयोग कर बच्चों पर राजनीतिक प्रभाव डालने की कोशिश की गई है।
FIR दर्ज होने पर सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने तीखी प्रतिक्रिया देते हुए भाजपा सरकार पर हमला बोला। उन्होंने एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर लिखा: पढ़ाई के लिए तो अंग्रेजों ने भी एफआईआर नहीं की थी। भाजपा का शिक्षा-विरोधी चेहरा अब जनता के सामने आ गया है। अब भाजपा हमेशा के लिए खत्म हो जाएगी। यह कार्रवाई निंदनीय है। इस विवाद में फरहाद गाडा ने खुद को निर्दोष बताते हुए सफाई दी कि ‘पीडीए पाठशाला’ का मकसद केवल वर्णमाला सिखाना नहीं, बल्कि बच्चों को संविधान, सामाजिक न्याय और समाजवादी आंदोलन के महान नेताओं से परिचित कराना था। उन्होंने यह भी कहा कि वे ऐसी पाठशालाएं पूरे जिले में खोलने की योजना बना रहे हैं ताकि “बच्चों को वैचारिक रूप से जागरूक बनाया जा सके।
फरहाद गाडा अकेले नहीं हैं। कानपुर के बिल्हौर ब्लॉक में समाजवादी पार्टी की नेता रचना सिंह गौतम पर भी इसी तरह की "अनधिकृत पाठशाला" चलाने के आरोप में मामला दर्ज किया गया है। यह पाठशाला एक सरकारी प्राथमिक विद्यालय के बाहर आयोजित की गई थी। भदोही में भी एक अन्य सपा नेता समेत एक दर्जन से अधिक लोगों पर केस दर्ज किया गया है। आरोप है कि कम नामांकन वाले सरकारी स्कूलों के विलय के विरोध में इन नेताओं ने स्कूली बच्चों को आंदोलन में शामिल किया। Uttar Pradesh Samachar