विज्ञापन
UP News; केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय और नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (NHAI) ने दोनों शहरों के बीच एक सुरंग बनाने की संभावना पर स्टडी शुरू कर दी है।

UP News; नोएडा एयरपोर्ट से दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट (IGI) तक का सफ़र जल्द ही आसान हो सकता है। दोनों के बीच यात्रा के समय को कम करेगी एक सुरंग। जी हां अगर मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय और नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (NHAI) ने दोनों शहरों के बीच एक सुरंग बनाने की संभावना पर स्टडी शुरू कर दी है।
प्रस्तावित सुरंग से नोएडा और दिल्ली के बीच ट्रैफ़िक कम होगा और यात्रा भी तेजी से शुरू हो सकेगी। खास बात यह है कि सुरंग एनसीआर के तीसरे अहम शहर गुरुग्राम से भी जुड़ेगी।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस सुरंग काम दो चरणों में पूरा हो सकता है।
पहले चरण में, तालकटोरा स्टेडियम से IGI एयरपोर्ट होते हुए गुरुग्राम तक एक टनल रूट के लिए फिजिबिलिटी स्टडी शुरू की गई है। दूसरे चरण में, इस टनल को तालकटोरा से सराय काले खां तक बढ़ाने की संभावनाओं पर स्टडी की जाएगी।
सराय काले खां में, यह टनल दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे से जुड़ेगी, जिससे चंदावली-जेवर लिंक रोड के ज़रिए नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट तक सीधी कनेक्टिविटी मिलेगी।
कई एंट्री और एग्जिट प्वाइंट
इस टनल प्रोजेक्ट में रास्ते पर कई एंट्री और एग्जिट प्वाइंट होंगे। मुख्य एंट्री प्वाइंट्स में से एक तालकटोरा स्टेडियम के पास होगा। इस जगह से करोल बाग, पटेल नगर, राजेंद्र प्लेस, कनॉट प्लेस और आस-पास के इलाकों में रहने वाले लाखों लोगों को सीधा फ़ायदा होगा।
सड़क परिवहन और राजमार्ग राज्य मंत्री हर्ष मल्होत्रा के अनुसार, तालकटोरा स्टेडियम से IGI एयरपोर्ट और गुरुग्राम तक एक टनल रोड बनाने के लिए स्टडी शुरू कर दी गई है। अगले चरण में तालकटोरा से सराय काले खां तक की टनल की स्टडी की जाएगी।
NHAI के सूत्रों ने बताया कि अथॉरिटी के पास अभी ऐसा कोई लिखित प्लान नहीं है। यह अभी शुरुआती चरण में है। अलाइनमेंट तय होने के बाद, एक डिटेल्ड प्रोजेक्ट रिपोर्ट (DPR) तैयार की जाएगी, जिसमें कंस्ट्रक्शन की लागत, तकनीकी चुनौतियों और समय-सीमा की पूरी जानकारी होगी। UP News;
विज्ञापन