विज्ञापन
UP News: अभिजीत दीपके ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर 12 जून को लखनऊ आने की घोषणा की है।

UP News: कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक लखनऊ में 12 जून को एक विरोध प्रदर्शन में शामिल होंगे। यह प्रदर्शन ऑल इंडिया स्टूडेंट्स एसोसिएशन (AISA) की ओर से पेपर लीक मुद्दे पर आयोजित किया जा रहा है।
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक अभिजीत दीपके ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर प्रदर्शन में शामिल होने की जानकारी दी है। उन्होंने कहा कि 12 जून को हम उत्तर प्रदेश के लखनऊ में पेपर लीक के खिलाफ होने वाले प्रदर्शन में शामिल होने आ रहे हैं। सभी लोगों से अपील है कि वहां आकर छात्रों का साथ देते हुए इस लड़ाई में शामिल हों। अपनी वीडियो में अपील की कि ज्यादा से ज्यादा लोग पहुंचकर पेपर लीक के खिलाफ आवाज को मजबूत करें।
12 तारीख को होने वाले प्रदर्शन की 4 प्रमुख मांगें हैं। पेपर लीक की निष्पक्ष जांच हो दोषियों पर सख्त कार्रवाई हो। दोषियों पर सख्त कार्रवाई हो। पारदर्शी और निष्पक्ष भर्ती प्रक्रिया सुनिश्चित हो। युवाओं को रोजगार की गारंटी दी जाए।
कॉकरोच जनता पार्टी क्या है?
कॉकरोच जनता पार्टी एक व्यंग्यात्मक युवा आंदोलन है, जिसकी स्थापना 16 मई 2026 को अभिजीत दीपके ने की। बोस्टन यूनिवर्सिटी से पढ़ाई कर रहे महाराष्ट्र के अभिजीत ने चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया सूर्यकांत की एक टिप्पणी के जवाब में इसे शुरू किया। सीजआई ने अपनी टिप्पणी में कुछ कार्यकर्ताओं और बेरोजगार युवाओं को "तिलचट्टे" और "समाज के परजीवी" कहा था, जिससे तत्काल राष्ट्रीय आक्रोश फैल गया था।
सोशल मीडिया पर शुरू हो रहा ये आंदालन इतना पापुलर हो गया कि इंस्टाग्राम पर 1.9 करोड़ से ज्यादा फॉलोअर्स जुटा लिए।
यह आंदोलन शिक्षा, पेपर लीक, बेरोजगारी और पारदर्शी भर्ती की मांगों को व्यंग्य के जरिए उठाता है। युवाओं की आवाज को मजबूत करने वाला यह प्लेटफॉर्म अब ऑफलाइन प्रदर्शनों के जरिए भी सक्रिय हो रहा है। 6 जून को पार्टी ने दिल्ली में एक विरोध प्रदर्शन किया था। UP News
विज्ञापन