विज्ञापन
UP News: अदिति यादव (23) को लेकर सोशल मीडिया पर कथित आपत्तिजनक पोस्ट करने के मामले में गुरुवार को कानपुर-प्रतापगढ़ में FIR दर्ज हुई।

UP News: अखिलेश यादव की बड़ी बेटी अदिति यादव (23) को लेकर सोशल मीडिया पर कथित आपत्तिजनक पोस्ट करने के मामले में गुरुवार को कानपुर-प्रतापगढ़ में FIR दर्ज हुई। आरोप है कि सोशल मीडिया पर अदिति के खिलाफ आपत्तिजनक पोस्ट की गईं इससे समाज में अखिलेश यादव और उनके परिवार की छवि धूमिल हुई। इसलिए इनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।
इस मुद्दे पर कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर का रिएक्शन आया। उन्होंने अदिति यादव के खिलाफ की गई कथित आपत्तिजन पोस्ट की निंदा की लेकिन कहा कि सपा प्रमुख अखिलेश यादव को अपने गिरबान में झांकना चाहिए।
राजभर ने लिखा, "अदिति के खिलाफ लाल-हरी टोपी वालों में से जिसने भी आपत्तिजनक पोस्ट की है, वह शर्मनाक और गुनाह-ए-अजीम है। लेकिन यह समय स्वयं अखिलेश यादव जी समेत सपाइयों के लिए भी अपने गिरेबान में झांकने का है।"
'कोई सपाई ही निकलेगा'
मंत्री ने कहा, "सपाई हमेशा लोगों को गालियां देते और दिलवाते रहते हैं। किसी की जाति का, किसी के रंग का, किसी की श्रद्धा का, किसी के कपड़ों का, किसी के पेशे का मजाक उड़ाते रहते हैं। मैं स्वयं अखिलेश के गुंडों का भुक्तभोगी हूं। सोशल मीडिया पर अखिलेश मेरे और मेरे परिजनों के बारे में क्या-क्या लिखवाते रहते हैं।पूरा बहुजन समाज रोज देख रहा है।"
राजभर ने कहा, "अदिति यादव के खिलाफ जो घटिया हरकत हुई है, गारंटी से कह सकता हूं कि उसमें भी कोई सपाई ही निकलेगा।"
विज्ञापन