डॉ. शकुंतला मिश्रा यूनिवर्सिटी में CUET के जरिए प्रवेश, छात्रों का होगा फायदा
UP News
भारत
चेतना मंच
01 Dec 2025 05:47 PM
UP News : उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के मोहान रोड़ पर स्थित डॉ. शकुंतला मिश्रा राष्ट्रीय पुनर्वास विश्वविद्यालय शैक्षिक सत्र 2024-25 में कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट (सीयूईटी) के जरिए प्रवेश कराया जाएगा। विश्वविद्यालय प्रशासन ने इस संबंध में हुई एकेडमिक काउंसिल की बैठक में फैसला लिया है। डॉ. शकुंतला मिश्रा राष्ट्रीय पुनर्वास विश्वविद्यालय में गुरुवार को वीसी प्रो. हिमांशु शेखर झा की अध्यक्षता में एकेडमिक काउंसिल की बैठक हुई। इस दौरान मुद्दे पर प्रमुखता से चर्चा की गई कि सीयूईटी के जरिए प्रवेश लिए जाए या नहीं। बता दें कि इससे प्रवेश प्रक्रिया सरल और सुगम होगी।
नियम लागू होने से यूनिवर्सिटी को मिलेंगे अच्छे छात्र
विश्वविद्यालय के पीआरओ प्रो. यशवंत विरोदय ने बताया कि विद्या परिषद की बैठक में यी निर्णय भी लिया गया कि सीयूईटी में पंजीकरण के बाद उसके नोडल अधिकारी से विश्वविद्यालय आरक्षण नीति के संबंध में बात करेगा। इसके अलावा बैठक में मौजूद सभी सदस्यों ने स्नातक और परास्नातक पाठ्यक्रमों में शैक्षिक सत्र 2024-25 में प्रवेश के सीयूईटी के जरिए लिए जाने की सहमति दी। लिहाजा विश्वविद्यालय सीयूईटी में रजिस्ट्रेशन कर रहा है। पीआरओ का कहना है कि प्रवेश प्रक्रिया को सुगम और सरल बनाने के लिए यह कदम उठाया गया है। इसके अलावा सीयूईटी के जरिए प्रवेश लेने से विश्वविद्यालय को और अच्छे स्टूडेंट्स मिलेंगे।
UP News पंजीकरण के बाद होगी ये प्रक्रिया
विद्या परिषद की बैठक में यी निर्णय भी लिया गया कि सीयूईटी में पंजीकरण के बाद उसके नोडल अधिकारी से विश्वविद्यालय आरक्षण नीति के संबंध में बात करेगा। इसके बाद विश्वविद्यालय की प्रथम परिनियमावली, 2009 के अध्याय-11 में प्रवेशों में आरक्षण को देखते हुए विभिन्न श्रेणी के दिव्यांगजन के लिए आरक्षित 50 प्रतिशत सीटों के अनुसार प्रवेश पर वार्ता की जाएगी। एकेडमिक काउंसिल की बैठक में निदेशक, दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग उत्तर प्रदेश की ओर से जयनाथ यादव, रजिस्ट्रार रोहित सिंह, विश्वविद्यालय के विभागाध्यक्ष और प्रफेसर मौजूद रहे।UP News