
Agniveer Recruitment : अग्निवीर योजना के तहत सेना की तीनों कमानों में भर्ती प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। रविवार को
आपको बता दें कि यूपी के कानपुर में परीक्षा केंद्रों के बाहर 15 पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं। तीन पालियों में होने वाली परीक्षा में 31 हजार 875 कैंडिडेट आज शामिल होंगे। 24 से 31 जुलाई तक चलने वाली परीक्षा में करीब ढाई लाख लोग शामिल होंगे।
संयुक्त पुलिस आयुक्त आनंद प्रकाश तिवारी ने कहा कि क्विक रिस्पांस टीम की 14 टीमें बनाई गई हैं। हर टीम में 10 जवान हैं। जिस भी थाना क्षेत्र में परीक्षा केंद्र हैं, वहां अलर्ट मोड पर इनको रिजर्व रखा गया है। किसी भी तरह की गड़बड़ी की सूचना पर यह टीम तुरंत सेंटर पहुंच जाएगी।
कानपुर के काकादेव, पनकी, रावतपुर, चकेरी, बिठूर, बर्रा, कल्यानपुर, हनुमंत विहार, महाराजपुर, सचेंडी में परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। इस हिसाब से हर दिन सभी 17 केंद्रों पर करीब 32 हजार कैंडिडेट परीक्षा में शामिल होंगे।
परीक्षा देने आए प्रयागराज के गोजहा, करछना गांव के सर्वेश कुमार पटेल शनिवार शाम को ही परीक्षा देने के लिए पहुंच गए थे। वह पनकी में रात्रि विश्रामालय में रुके थे। उन्होंने बताया कि अग्निवीर बनना नौकरी का अच्छा अवसर है। इसको क्यों हाथ से जाने दें। सर्वेश का एग्जाम सेंटर आवास विकास कल्याणपुर के शुभारती स्किल डेवलपमेंट में है। वह अपने मित्र शुभम पटेल के साथ कानपुर आए हैं। दोनों एक ही गांव के हैं।