विज्ञापन
Agra News: सोशल मीडिया पर इस परिवार की जमकर तारीफ हो रही है। कई लोगों का कहना है कि इस फैमिली ने बकरीद का असली मतलब बताया है और भाईचारे का संदेश दिया है।

UP News: बकरीद पर आगरा के एक परिवार ने बकरे की कुर्बानी नहीं दी, बल्कि बकरे की तस्वीर वाला केक काटा। केक काटरने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। लोग कह रहे हैं कि इस परिवार ने सबसे अलग तरीके से त्योहार मना के एक मैसेज दिया है।
आगरा के शाहगंज इलाके में तिरंगा मंजिल शेरवानी मार्ग पर रहने वाले एडवोकेट गुल चमन शेरवानी और उनके परिवार के घर में बकरे की आकृति वाला केक लाया गया और पूरे परिवार ने मिलकर उसे काटा। उन्होंने कहा कि कई लोग कुर्बानी के नाम पर दौलत की नुमाइश करते हैं जो ठीक नहीं है, भीख मांगकर खाने वाला इंसान भी अपनी सच्ची नीयत से असली कुर्बानी दे सकता है। UP News
लोगों ने की तारीफ
आसपास के लोगों को जब पता कि एडवोकेट शेरवानी के घर में बकरा नहीं काटा गया तो वो उनके घर पहुंचे उनकी अलग पहल को देखने के लिए। शेरवानी परिवार ने लोगों से अपील की कि समाज में नफरत नहीं, बल्कि इंसानियत और मोहब्बत का माहौल बनाना चाहिए।
सोशल मीडिया पर इस परिवार की जमकर तारीफ हो रही है। कई लोगों का कहना है कि इस फैमिली ने बकरीद का असली मतलब बताया है और भाईचारे का संदेश दिया है। UP News
विज्ञापन