उत्तर प्रदेश से रिश्तों को झकझोर देने वाला एक मामला सामने आया है। मामला उत्तर प्रदेश के आगरा जिले का है। शादी के महज पांच दिन बाद एक नवविवाहिता कथित तौर पर अपने प्रेमी के साथ चली गई।

UP News : उत्तर प्रदेश से रिश्तों को झकझोर देने वाला एक मामला सामने आया है। मामला उत्तर प्रदेश के आगरा जिले का है। शादी के महज पांच दिन बाद एक नवविवाहिता कथित तौर पर अपने प्रेमी के साथ चली गई। घटना उस समय हुई जब पति पहली बार पत्नी को उसके मायके लेकर जा रहा था। रास्ते में मिठाई खरीदने के लिए रुके पति को पत्नी ने ऐसा चकमा दिया कि वह देखते ही रह गया। पीड़ित ने पिनाहट थाने में शिकायत दर्ज कराते हुए आरोप लगाया है कि पत्नी घर के सोने-चांदी के आभूषण और 9 हजार रुपये नकद भी अपने साथ ले गई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। UP News
पीड़ित युवक मध्य प्रदेश के मुरैना जिले के महुआ थाना क्षेत्र के एक गांव का रहने वाला है। उसने पुलिस को बताया कि 22 जुलाई को उसकी शादी आगरा के पिनाहट क्षेत्र की एक युवती से हुई थी। शादी के बाद 27 जुलाई को वह परिजनों और रिश्तेदारों के साथ पत्नी को लेकर पहली बार उसके मायके जा रहा था। रास्ते में नंदगवां तिराहे पर उसने परंपरा के अनुसार मिठाई खरीदने के लिए वाहन रोका। इसी दौरान पत्नी ने लघुशंका जाने की बात कही और सड़क किनारे आगे की ओर चली गई। पति जब मिठाई लेकर वापस लौटा तो पत्नी वहां मौजूद नहीं थी। उसने काफी देर तक इंतजार किया, लेकिन कोई पता नहीं चला। इसके बाद आसपास के लोगों से पूछताछ की गई। स्थानीय लोगों ने बताया कि महिला कुछ दूरी पैदल चलने के बाद एक कार में बैठकर किसी व्यक्ति के साथ चली गई। यह जानकारी मिलते ही पति सीधे पिनाहट थाने पहुंचा और पूरी घटना की शिकायत पुलिस को दी। UP News
शिकायत में पति ने आरोप लगाया कि नवविवाहिता अपने साथ सोने-चांदी के आभूषण और 9 हजार रुपये नकद भी लेकर गई है। पुलिस ने शिकायत दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। जिस कार से महिला के जाने की बात सामने आई है, उसकी पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है। पुलिस ने जांच के दौरान महिला के मायके पक्ष से भी संपर्क किया। पूछताछ में यह जानकारी सामने आई कि विवाह से पहले भी वह कथित तौर पर अपने प्रेमी के साथ घर छोड़ चुकी थी। इस पहलू को भी जांच का हिस्सा बनाया गया है। पिनाहट थाना प्रभारी निरीक्षक वीरेश पाल गिरी ने बताया कि पति की शिकायत के आधार पर जांच की जा रही है। महिला की तलाश के लिए पुलिस टीम गठित की गई है। साथ ही कार और उससे जुड़े लोगों की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है। मामले में जांच के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी। UP News
विज्ञापन