AGRA NEWS: देह व्यापार में लिप्त 3 तीन युवतियों समेत 6 गिरफ्तार
AGRA NEWS
भारत
RP Raghuvanshi
08 Feb 2023 01:56 AM
AGRA NEWS:आगरा (उप्र)। आगरा शहर में ताजगंज थाना क्षेत्र के बसई स्थित एक गेस्ट हाउस में पुलिस ने देह व्यापार के आरोप में तीन युवतियों सहित छह लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने यह जानकारी दी।
AGRA NEWS
एसीपी अर्चना सिंह ने बताया कि चित्रांशी पेइंग गेस्ट हाउस में सोमवार की रात छापेमारी की गई। उन्होंने बताया कि भूतल पर कैफे संचालित हो रहा था जबकि पहले तल पर पांच कमरे बने हैं जिनमें तीन युवक और तीन युवती आपत्तिजनक अवस्था में मिले।
सिंह ने बताया कि तलाशी के दौरान आपत्तिजनक वस्तुएं भी बरामद हुईं। उन्होंने बताया कि गेस्ट हाउस का संचालक लोकेश फरार हो गया। आरोप है कि वह देह व्यापार में संलिप्त है।
ताजगंज थाना के निरीक्षक बहादुर सिंह ने बताया कि आरोपी युवक राजू वर्मा निवासी मोती कटरा, गौरव निवासी नौबस्ता और सुशील निवासी नौबस्ता हैं। उन्होंने बताया कि पुलिस फरार गेस्ट हाउस संचालक लोकेश की तलाश कर रही है और मामले में देह व्यापार निवारण अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। बहादुर सिंह ने बताया कि गेस्ट हाउस का मालिक जानलेवा हमले के मामले में जेल में बंद है और उसने गेस्ट हाउस किराये पर दे रखा है।