
Agra News: पति और पत्नी के पवित्र रिश्ते में जब तीसरा कोई आ जाता है तो इस रिश्ते में दरार पड़ना स्वभाविक है। मामला जब बीच में गर्लफ्रेंड के आने का हो तो स्थिति और भी नाजुक हो जाती है। उत्तर प्रदेश के आगरा में होटल के बंद कमरे में अपनी गर्लफेंड के साथ रोमांस करना एक शख्स को भारी पड़ गया। मौके पर पहुंची पत्नी ने अपने पति की जहां जमकर खबर ली, वहीं लड़की के भी बाल नोंच कर पिटाई की।
आगरा दिल्ली हाईवे के एक नामी अस्पताल में कार्यरत दिनेश गोपाल अपनी शादीशुदा प्रेमिका के साथ एक होटल में रोमांस करने के लिए पहुंचा था। किसी तरह से इसकी भनक दिनेश की पत्नी नीलम को लग गई। फिर क्या था, दिनेश की पत्नी नीलम अपने रिश्तेदार और बच्चों को लेकर होटल में पहुंच गई।
होटल के कमरे में अपने पति को दूसरी महिला की बांहों में पड़े देख नीलम का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया। उसने आव देखा न ताव, अपने पैर से चप्पल निकाल कर सबसे पहले तो अपने पति की खबर ली। नीलम ने अपने पति की चप्पलों से जमकर धुनाई की। इसके बाद महिला ने अपनी पति की गर्लफेंड को पकड़ लिया और बाल खींचकर उसकी भी जबरदस्त तरीके से पिटाई की।
हाल यह हो गया कि दिनेश और उसकी गर्लफेंड हाथ जोड़कर, पैर पकड़कर माफी मांगते हुए नजर आए। बताया जाता है कि नीलम ने आरोपी महिला के पति को भी होटल में बुला लिया और उसे भी मामले से अवगत कराया।
मामले की जानकारी पाकर पुलिस भी होटल पहुंच गई। पुलिस तीनों पक्षों को थाने ले आई। पूरे हंगामे के दौरान सैकड़ों लोगों की भीड़ लग गई और लोग मामले का वीडियो बनाते रहे। बताया जाता है कि रिश्तेदार सुलह के प्रयास में जुटे हुए थे। थाना प्रभारी अरविंद कुमार के अनुसार मामले की लिखित शिकायत और जांच के आधार पर विधिक कार्रवाई की जा रही है।