स्मृति ईरानी पर ' लटके -झटके' वाले बयान पर बोले अजय राय , कहा - NCW के नोटिस और FIR पर लड़ेंगे
उत्तर प्रदेश
RP Raghuvanshi
29 Nov 2025 09:32 PM
केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी पर लटके झटके वाले बयान को लेकर कांग्रेस के प्रांतीय अध्यक्ष अजय राय इन दिनों चर्चा में बने हुए हैं। स्मृति ईरानी पर सोनभद्र में दिए गए बयान पर अजय राय में कहा है कि महिला आयोग के नोटिस और FIR पर लड़ेंगे
वहीँ राहुल गाँधी की यात्रा को लेकर अजय राय ने कहा है कि यात्रा से हम राहुल गाँधी को मजबूत कर रहे हैं। 3 जनवरी को यात्रा में सभी प्रादेशिक यात्रा मिलेगी। वहीँ कोरोना को लेकर उन्होंने कहा है कि जो भी गाइडलाइन होगी , हम लोग उसका पालन करेंगे।
आपको बता दें कि आज गुरुवार से कांग्रेस के प्रादेशिक भारत जोड़ो यात्रा का शुभारम्भ हुआ। यह यात्रा सारनाथ के महाबोधि मंदिर में दर्शन करके निकली और इस यात्रा का शुभारंभ झंडा फहराकर किया गया।