विज्ञापन
उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव अपने पारंपरिक सफेद कुर्ता-पायजामा और लाल टोपी वाले लुक से अलग एक बिल्कुल नए अंदाज में नजर आए। उनका यह कैजुअल एयरपोर्ट लुक देखते ही लोग कुछ पल के लिए हैरान रह गए।

UP News : उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव अपने पारंपरिक सफेद कुर्ता-पायजामा और लाल टोपी वाले लुक से अलग एक बिल्कुल नए अंदाज में नजर आए। उनका यह कैजुअल एयरपोर्ट लुक देखते ही लोग कुछ पल के लिए हैरान रह गए। काली जींस, सफेद टी-शर्ट, ब्लैक शू और बिना टोपी के दिखाई दिए अखिलेश यादव का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस नए अवतार में एयरपोर्ट से बाहर निकलते समय उनकी झलक ने राजनीतिक गलियारों से लेकर सोशल मीडिया तक चर्चा छेड़ दी है। कई यूजर्स ने उनके इस स्टाइल की तुलना पूर्व क्रिकेट कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के सादे और कैजुअल लुक से की है। UP News
वायरल वीडियो में अखिलेश यादव का नया हेयरस्टाइल भी लोगों का ध्यान खींच रहा है। इससे पहले भी वे कई बार स्पोर्टी अंदाज में साइकिल चलाते या खेल गतिविधियों में नजर आते रहे हैं, लेकिन जींस और टी-शर्ट में उनका यह लुक पहली बार इतने बड़े स्तर पर सामने आया है। कुछ सोशल मीडिया यूजर्स ने उनके इस अंदाज की तुलना कांग्रेस नेता राहुल गांधी से भी की है, जो अक्सर टी-शर्ट और कैजुअल आउटफिट में दिखाई देते हैं। वहीं, अखिलेश यादव का यह बदला हुआ अवतार उनके समर्थकों और आम लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गया है। UP News
एयरपोर्ट पर जब अखिलेश यादव इस नए अंदाज में बाहर निकले तो वहां मौजूद सुरक्षा कर्मी भी कुछ क्षण के लिए चौंक गए। बाहर निकलते समय उन्होंने मुस्कुराते हुए सुरक्षा कर्मियों का अभिवादन स्वीकार किया और हाथ मिलाया। वीडियो में देखा जा सकता है कि दो सुरक्षा कर्मी उनसे हाथ मिलाने आगे बढ़ते हैं, जिस पर अखिलेश भी सहजता से प्रतिक्रिया देते हैं। इसके अलावा एक युवा समर्थक द्वारा सेल्फी की मांग करने पर उन्होंने बिना किसी झिझक के तस्वीर भी खिंचवाई। UP News
विज्ञापन