उत्तर प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर समाजवादी पार्टी ने अपनी रणनीति को धार देना शुरू कर दिया है। पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने नेताओं और कार्यकर्ताओं को सार्वजनिक मंचों पर बयान देते समय विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी है।

UP News : उत्तर प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर समाजवादी पार्टी ने अपनी रणनीति को धार देना शुरू कर दिया है। पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने नेताओं और कार्यकर्ताओं को सार्वजनिक मंचों पर बयान देते समय विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी है। उन्होंने कहा कि चुनाव नजदीक हैं, ऐसे में पार्टी नेताओं को सोच-समझकर अपनी बात रखनी होगी, ताकि उनके बयानों का राजनीतिक फायदा विरोधी दल न उठा सकें। लखनऊ में आयोजित एक कार्यक्रम में सपा कार्यकर्ताओं और नेताओं को संबोधित करते हुए अखिलेश यादव ने कहा कि चुनाव में अब ज्यादा समय नहीं बचा है। उन्होंने संकेत दिया कि पार्टी छोटे-बड़े नेताओं के लिए एक तरह की गाइडलाइन तैयार करेगी, जिसमें यह बताया जाएगा कि चुनाव के दौरान किन मुद्दों को प्रमुखता से उठाना है और किस तरह अपनी बात जनता तक पहुंचानी है। UP News
अखिलेश यादव ने कहा कि चुनाव के दौरान पार्टी नेताओं को एक तय रणनीति के तहत जनता के बीच अपनी बात रखनी होगी। उन्होंने कहा कि नेताओं को मुद्दों की जानकारी दी जाएगी और उन्हें उसी के अनुरूप अपनी बात रखने की सलाह दी जाएगी। उनका जोर इस बात पर रहा कि पार्टी नेताओं के बयानों में एकरूपता हो और किसी भी बयान से विपक्ष को राजनीतिक लाभ लेने का मौका न मिले। सपा अध्यक्ष ने इस दौरान कई ऐसे मुद्दों का भी उल्लेख किया, जिन्हें पार्टी चुनावी अभियान में प्रमुखता से उठा सकती है। इनमें किसानों की खाद से जुड़ी समस्याएं, एक्सप्रेसवे से संबंधित मुद्दे और आरक्षण का सवाल शामिल है। अखिलेश यादव ने कहा कि इन विषयों को लेकर पार्टी पहले से सामग्री और किताबें भी तैयार कर चुकी है, ताकि कार्यकर्ताओं को मुद्दों की पूरी जानकारी दी जा सके। UP News
स्वतंत्रता दिवस के मौके पर अखिलेश यादव ने भाजपा और आरएसएस पर भी राजनीतिक हमला बोला। उन्होंने कहा कि भाजपा और आजादी की विचारधारा को एक-दूसरे के विपरीत बताया। अखिलेश ने कहा कि भाजपा का राष्ट्रवाद एकरंगी है, जबकि समाजवादी पार्टी बहुलता और भाईचारे की विचारधारा में विश्वास करती है। उन्होंने संविधान की रक्षा और सामाजिक भाईचारा मजबूत करने की जरूरत पर जोर दिया। केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए सपा प्रमुख ने कहा कि लाल किले से देश को संबोधित करते समय गलत जानकारी नहीं दी जानी चाहिए। उनके मुताबिक, लाल किला देश की ऐतिहासिक विरासत और स्वतंत्रता का प्रतीक है, इसलिए वहां से कही जाने वाली हर बात की जिम्मेदारी तय होनी चाहिए। UP News
विज्ञापन