लोकसभा चुनाव से पहले अखिलेश यादव को बड़ा झटका, 4 बार के सांसद रवि प्रकाश वर्मा ने छोड़ी सपा
भारत
चेतना मंच
03 Nov 2023 06:51 PM
Samajwadi party : लखनऊः लोकसभा की तैयारियों में जुटी समाजवादी पार्टी (Samajwadi party) को बड़ा झटका लगा है। सपा के राष्ट्रीय महासचिव व 4 बार के सांसद रहे रवि प्रकाश वर्मा (Ravi Prakash Verma) ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। लखीमपुर खीरी से सपा नेता रवि प्रकाश ने गुरुवार देर रात पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) को अपना इस्तीफा भेज दिया है।
सपा प्रमुख अखिलेश यादव को भेजे पत्र में रवि प्रकाश वर्मा ने कहा, आपको अवगत कराना है कि जनपद खीरी में पार्टी की आंतरिक परिस्थितियों के कारण मैं कार्य करने में असमर्थ हूं। इसलिए समाजवादी पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से त्यागपत्र दे रहा हूं।'
Samajwadi party :
कांग्रेस का हाथ थामेंगे रवि प्रकाश वर्मा
रिपोर्ट्स की मानें तो रवि प्रकाश कांग्रेस का हाथ थामेंगे। आज वह अपने समर्थकों के साथ बैठक करेंगे व उन लोगों की सूची तैयार करेंगे जो कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण करेंगे। रवि प्रकाश तीन बार लोकसभा तो एक बार राज्यसभा सांसद रहे हैं। रवि प्रकाश की लखीमपुर खीरी में अच्छी पैठ मानी जाती है। ऐसे में सपा को लखीमपुर समेत आसपास के करीब आधा दर्जन लोकसभा सीटों पर नुकसान हो सकता है।
रवि प्रकाश की बेटी भी छोड़ सकती हैं सपा
रवि वर्मा के माता-पिता भी सांसद रह चुके हैं। वहीं उनकी बेटी पूर्वी वर्मा भी समाजवादी पार्टी से जुड़ी हुई हैं। रिपोर्ट्स की मानेंं तो पूर्वी भी सपा का दामन छोड़ सकती हैं। रवि प्रकाश वर्मा ने सपा का साथ क्यों छोड़ा, इसका कोई स्पष्ट कारण सामने नहीं आया है लेकिन राजनीतिक हलकों में खबर है कि सपा ने खीरी सीट से लोकसभा उम्मीदवार के तौर पर रवि प्रकाश वर्मा के बदले किसी और नेता को प्राथमिकता दी है। जबकि रवि प्रकाश इस सीट के प्रबल दावेदार माने जा रहे थे।
https://twitter.com/drpurviverma/status/1720304544004104195
रवि प्रकाश वर्मा के इस्तीफे की जानकारी उनकी बेटी पूर्वी ने एक्स पर दी है। पूर्वी वर्मा ने कहा कि ''कई बार कुछ फैसले लेना बेहद कठिन होते है लेकिन लेने भी जरूरी होते हैं। पिछले 50 साल से अधिक समय से हमारे परिवार ने जनता की सेवा की है और खीरी को बेहतर बनाने की ईमानदारी से कोशिश की है। आप सबने पूरा सहयोग किया है, वादा है हम आपको आगे भी निराश नहीं करेंगे। नए कदम की घोषणा जल्द।''
ग्रेटरनोएडा– नोएडाकीखबरोंसेअपडेटरहनेकेलिएचेतनामंचसेजुड़ेरहें।देश–दुनियाकीलेटेस्टखबरोंसेअपडेटरहनेकेलिएहमेंफेसबुकपरलाइककरेंयाट्विटरपरफॉलोकरें।