Uttar Pradesh News : INDIA गठबंधन अभी सीटों के बंटवारे को लेकर कोई खाका भी खींच नहीं पाई है और उसके एक प्रमुख साथी सपा ने बगावती तेवर दिखाना शुरू कर दिया है। गुरुवार को विधानसभा सीटों को लेकर कांग्रेस के रुख स्पष्ट न करने के कारण सपा के मुखिया अखिलेश यादव बुरी तरह फट पड़े। उन्होंने कांग्रेस को भला बुरा कहते हुए अपना रास्ता अलग करने की धमकी तक दे डाली। सपा प्रमुख ने कांग्रेस पर भाजपा से मिलीभगत का आरोप तक लगा डाला।
सपा प्रमुख कांग्रेस के रुख से नाराज
शुक्रवार को सपा मुखिया विधानसभा चुनावों में सीटों के बंटवारे को लेकर कांग्रेस द्वारा कुछ भी न बोलने पर बुरी तरह नाराज हो गए। उन्होंने यहां तक कह डाला कि अगर उन्हें ये पता होता कि कांग्रेस विधानसभा में सीटों का बंटवारा नहीं करेगी तो मैं कभी उनसे मिलने तक नहीं जाता। उन्होंने यह भी कहा कि कांग्रेस का यह रूखा रवैया INDIA गठबंधन के लिए ठीक नहीं है। इस तरह तो यह गठबंधन चल नहीं पाएगा। उन्होंने कहा कि अगर उन्हें पहले से कांग्रेस के रवैये के बारे में पता चल जाता तो मैं कभी इसमें शामिल न होता। वैसे भी मुझे यह नहीं पता था कि गठबंधन लोकसभा चुनाव के लिए है, विधानसभा के लिए नहीं है।
अखिलेश ने कांग्रेस पर भाजपा से मिलीभगत का लगाया आरोप
सपा प्रमुख ने कांग्रेस पर भाजपा से मिलीभगत का आरोप तक लगा डाला। अखिलेश ने कहा कांग्रेस का बॉडी लैग्वेज बोल रहा है कि वह सीटों के बंटवारे को लेकर तैयार नहीं है। उसकी ये बेरुखी एक तरह से भाजपा का समर्थन करने जैसा लग रहा है। अगर मुझे यह पता होता कि कांग्रेस यह रुख अपनाएगा तो मैं कभी उनसे मिलने तक न जाता। अखिलेश के इस रुख से ऐसा लगता है कि आगे चलकर गठबंधन की राह आसान नहीं है। दूसरी ओर भाजपा खेमे में अखिलेश यादव के रुख को जानकर खुशी का लहर दौड़ गई है, क्यों कि उनकी चिरप्रतीक्षित इच्छा के पूरा होने की संभावना बढ़ गई है।
लोकसभा चुनाव में गठबंधन पर विचार करने की बात कही
सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा कि अगर लोकसभा चुनाव में सीटों पर समझौता होता है तो वो उस पर विचार करेंगे। अखिलेश के इस बगावती रुख को देखते हुए ऐसा जान पड़ता है कि गठबंधन में सीटों के बंटवारे के समय सिर फुटौव्वल होना निश्चत है।
ग्रेटर नोएडा – नोएडाकी खबरों से अपडेट रहने के लिए चेतना मंच से जुड़े रहें।देश-दुनिया की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमें फेसबुकपर लाइक करें या ट्विटरपर फॉलो करें।