Akhilesh Yadav : आखिर क्यों सुबह होते ही पुलिस मुख्यालय पहुंचे अखिलेश यादव ?
Akhilesh Yadav Statement
भारत
चेतना मंच
29 Nov 2025 07:29 AM
Akhilesh Yadav Statement : समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव रविवार की सुबह-सुबह लखनऊ में पुलिस हेडक्वार्टर पहुंच गए। इस दौरान उनके साथ कई सपा नेता भी मौजूद रहे। लखनऊ में पुलिस मुख्यालय पहुंचने के बाद समाजवादी पार्टी ने कहा कि वहां एक भी जिम्मेदार व्यक्ति मौजूद नहीं था।
Akhilesh Yadav Statement
सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव के पुलिस हेडक्वार्टर पहुंचने पर समाजवादी पार्टी के आधिकारिक ट्विटर हैंडल से ट्वीट किया गया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव पुलिस मुख्यालय, लखनऊ पहुंचे। मुख्यालय में कोई जिम्मेदार व्यक्ति मौजूद नहीं।
आपको बता दें कि सपा कार्यकर्ताओं के खिलाफ फर्जी मुकदमों के मुद्दे को लेकर अखिलेश यादव पुलिस मुख्यालय पहुंचे हैं। अखिलेश यादव ने सपा कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी पर विरोध जताया है। अखिलेश यादव सपा कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी के खिलाफ पुलिस मुख्यालय पहुंचे हैं।
https://twitter.com/samajwadiparty/status/1611959529264275462?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1611959529264275462%7Ctwgr%5E84577bf6ba1dbca9d7a4935eae1d940a2b644139%7Ctwcon%5Es1_c10&ref_url=https%3A%2F%2Fzeenews.india.com%2Fhindi%2Findia%2Fakhilesh-yadav-reached-up-police-headquarter-lucknow-says-no-responsible-person-was-in-office%2F1519167
एक अन्य ट्वीट में समाजवादी पार्टी ने कहा कि सपा के कार्यकर्ता मनीष जगन अग्रवाल को लखनऊ पुलिस के द्वारा गिरफ्तार करना, निंदनीय एवं शर्मनाक! सपा कार्यकर्ता को अविलंब रिहा करे पुलिस।
गौरतलब है कि लखनऊ पुलिस मुख्यालय में यूपी के डीजीपी और अन्य वरिष्ठ अधिकारी बैठते हैं, लेकिन सपा ने ट्वीट कर आरोप लगाया है कि अखिलेश यादव जब वहां पहुंचे तो कोई जिम्मेदार व्यक्ति उपस्थित नहीं था।