अखिलेश यादव का बड़ा फैसला, पूजा पाल को पार्टी से निकला
उत्तर प्रदेश
RP Raghuvanshi
02 Dec 2025 04:13 AM
उत्तर प्रदेश
RP Raghuvanshi
02 Dec 2025 04:13 AM
समाजवादी पार्टी की विधायक पूजा पाल पर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बड़ा एक्शन लिया है । कल विधानसभा में विजन डॉक्यूमेंट 2047 पर चर्चा के दौरान पूजा पाल ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कामकाज की तारीफ की थी और कहा था कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उनके पति के हत्यारे अतीक अहमद को मिट्टी में मिला दिया। इससे पहले पूजा पाल ने राज्यसभा में भी क्रॉस वोटिंग की थी। पूजा पाल द्वारा लगातार पार्टी विरोधी काम करने के आरोप में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने पूजा पाल को पार्टी से निष्कासित कर दिया है। Uttar Pradesh Samachar
उत्तर प्रदेश के कौशांबी जिले की चायल विधानसभा सीट से विधायक पूजा पाल को अखिलेश यादव ने समाजवादी पार्टी से बाहर निकाल दिया है। इस संबंध में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहां है कि पूजा पाल लगातार पार्टी विरोधी काम कर रही थी। चेतावनी के बावजूद भी उन्होंने पार्टी विरोधी गतिविधियों में कोई कमी नहीं की । इसको देखते हुए उन्हें समाजवादी पार्टी से निष्कासित कर दिया गया है ।
साथ ही उन्हें समाजवादी पार्टी में जो भी पद दिया गया था उससे उन्हें हटा दिया गया है । अखिलेश यादव अपने पत्र में कहा है कि अब वह पार्टी के किसी भी कार्यक्रम में हिस्सा नहीं लेंगी और ना ही उन्हें आमंत्रित किया जाएगा । आपको बता दें कि कल विधानसभा में 24 घंटे की चर्चा के दौरान चायल से सपा विधायक पूजा पाल ने उत्तर प्रदेश की योगी सरकार के कामकाज की तारीफ की थी साथ ही कहा था कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उनके पति के हत्यारोंपी अतीक अहमद को मिट्टी में मिला दिया।
Uttar Pradesh Samachar