विज्ञापन
प्रदेश में मौसम लगातार करवट बदल रहा है। कहीं तेज धूप और उमस लोगों को परेशान कर रही है तो कहीं बादलों की आवाजाही और बारिश से मौसम सुहावना बना हुआ है।

UP News : उत्तर प्रदेश में मौसम लगातार करवट बदल रहा है। कहीं तेज धूप और उमस लोगों को परेशान कर रही है तो कहीं बादलों की आवाजाही और बारिश से मौसम सुहावना बना हुआ है। इसी बीच मौसम विभाग ने रविवार को प्रदेश के कई हिस्सों के लिए आंधी, तूफान और भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। विशेष रूप से मध्य उत्तर प्रदेश और पूर्वांचल के जिलों में तेज हवाओं के साथ मूसलाधार बारिश होने की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग के अनुसार कई इलाकों में तेज गर्जना, बिजली चमकने और 80 से 90 किलोमीटर प्रति घंटे तक की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। मौसम में यह बदलाव लोगों को भीषण गर्मी से राहत दिला सकता है और तापमान में उल्लेखनीय गिरावट दर्ज की जा सकती है।
UP News
मौसम विभाग द्वारा जारी पूवार्नुमान के अनुसार प्रतापगढ़, जौनपुर, गाजीपुर, आजमगढ़, मऊ, बलिया, देवरिया, गोरखपुर, संत कबीर नगर, बस्ती, रायबरेली, अमेठी, सुल्तानपुर, अयोध्या और अंबेडकर नगर सहित कई जिलों में भारी बारिश और तेज आंधी की आशंका है। इन जिलों के आसपास के क्षेत्रों में भी हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। मौसम वैज्ञानिकों का मानना है कि पूर्वी और मध्य उत्तर प्रदेश में सक्रिय मौसम प्रणाली के कारण अगले कुछ घंटों में मौसम तेजी से बदल सकता है।
UP News
तेज हवाओं को लेकर भी चेतावनी जारी की गई है। मौसम विभाग के अनुसार कई क्षेत्रों में तूफानी हवाएं पेड़ों, बिजली के खंभों और कमजोर ढांचों को नुकसान पहुंचा सकती हैं। खुले स्थानों पर मौजूद लोगों, किसानों और यात्रियों को विशेष सतर्कता बरतने की सलाह दी गई है। विशेषज्ञों का कहना है कि इस तरह की तेज हवाएं फसलों और बागवानी को भी प्रभावित कर सकती हैं। ऐसे में किसानों को मौसम अपडेट पर लगातार नजर रखने की जरूरत है।
UP News
बारिश और तेज हवाओं के कारण प्रदेश के कई हिस्सों में तापमान में 3 से 5 डिग्री सेल्सियस तक की कमी दर्ज की जा सकती है। पिछले कुछ दिनों से गर्मी और उमस से परेशान लोगों को इससे काफी राहत मिलने की उम्मीद है। हालांकि मौसम विशेषज्ञों ने चेतावनी दी है कि बारिश के दौरान बिजली गिरने की घटनाएं भी हो सकती हैं, इसलिए खराब मौसम में खुले मैदानों और पेड़ों के नीचे खड़े होने से बचना चाहिए।
UP News
विज्ञापन