Aligarh Accident : अलीगढ़: मीट फैक्ट्री में बड़ा हादसा, अमोनिया गैस का रिसाव, 70 मजदूरों अस्पताल में भर्ती
Major accident in meat factory, leakage of ammonia gas, 70 laborers hospitalized
भारत
RP Raghuvanshi
29 Sep 2022 07:32 PM
Aligarh Accident : अलीगढ़। यूपी के जनपद अलीगढ़ की मीट फैक्ट्री में गुरुवार को बड़ा हादसा हो गया। अमोनिया गैस के रिसाव से पूरे क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। इस हादसे में फैक्ट्री में काम कर रहे 70 से अधिक मजदूरों की हालत बिगड़ गई। इनमें महिलाएं भी शामिल हैं। उन्हें स्थानीय जवाहर लाल नेहरू मेडिकल हॉस्पिटल में दाखिल कराया गया है।
Aligarh Accident :
घटना थाना रोरावर क्षेत्र के तालसपुर इलाके में गुरुवार की सुबह हुई। पुलिस ने इस मामले में मीट फैक्घ्ट्री के एक अधिकारी को हिरासत में ले लिया है। सीओ प्रथम व फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर है। डीएम इंद्र विक्रम सिंह व एसएसपी कलानिधि नैथानी भी मेडिकल कालेज पहुंच गए हैं।
Aligarh Accident :
डीएम इंद्र विक्रम सिंह ने बताया कि मजदूरों की हालत स्थिर है। प्राथमिक उपचार दिलाया जा रहा है। मीट फैक्ट्री अलदुआ में हादसा अमोनिया गैस पाइप फटने से हुआ है। मामले की जांच की जा रही है। 70 मजदूरों को जेएन मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया है। सभी की हालत अभी तक ठीक है। फैक्ट्री के मालिक हाजी जहीर को बताया जा रहा है। मीट फैक्ट्री अल दुआ के एक अधिकारी को हिरासत में ले लिया गया है।