उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले में एक नाबालिग छात्रा से कथित दुष्कर्म का मामला सामने आने के बाद पुलिस ने सख्त कार्रवाई करते हुए भाजपा नेता के रिश्तेदार द्वारा संचालित बताए जा रहे एक होटल को सील कर दिया है।

UP News : उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले में एक नाबालिग छात्रा से कथित दुष्कर्म का मामला सामने आने के बाद पुलिस ने सख्त कार्रवाई करते हुए भाजपा नेता के रिश्तेदार द्वारा संचालित बताए जा रहे एक होटल को सील कर दिया है। पुलिस ने मुख्य आरोपी, होटल संचालक और होटल के एक कर्मचारी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। मामले की जांच के लिए फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए हैं। UP News
पुलिस के अनुसार, बन्नादेवी थाना क्षेत्र की रहने वाली कक्षा 10 की छात्रा सोमवार सुबह रोज की तरह स्कूल के लिए घर से निकली थी। आरोप है कि रास्ते में उसकी मुलाकात परिचित युवक विशाल अग्रवाल उर्फ मोन्टी से हुई, जिसने उसे बहला-फुसलाकर सारसौल स्थित क्राउन प्लाजा होटल पहुंचाया। वहां होटल के एक कमरे में छात्रा के साथ कथित दुष्कर्म किया गया। शाम को किसी तरह आरोपी के चंगुल से निकलकर घर पहुंची छात्रा ने परिजनों को पूरी घटना बताई। इसके बाद परिवार छात्रा को लेकर थाने पहुंचा और शिकायत दर्ज कराई। UP News
पीड़िता के परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने मुख्य आरोपी विशाल अग्रवाल, होटल संचालक प्रियेन्द्र प्रताप सिंह और होटल के अटेंडेंट आयुष ठाकुर के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया। तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।
पुलिस ने नाबालिग को कथित रूप से बिना वैधानिक प्रक्रिया अपनाए कमरा उपलब्ध कराने के आरोप में होटल को भी सील कर दिया। छात्रा का मेडिकल परीक्षण कराया गया है और मामले की जांच जारी है। पुलिस के मुताबिक, होटल संचालक प्रियेन्द्र प्रताप सिंह भाजपा के अनुसूचित मोर्चा के एक प्रदेश पदाधिकारी का रिश्तेदार बताया जा रहा है। जांच में यह भी सामने आया है कि वह बन्नादेवी थाने का हिस्ट्रीशीटर है और उसके खिलाफ विभिन्न थानों में कई आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। प्राथमिक जांच में पुलिस को यह भी जानकारी मिली है कि होटल में नियमों की अनदेखी कर युवक-युवतियों को कमरे उपलब्ध कराए जाते थे। UP News
क्राउन प्लाजा होटल पहले भी पुलिस कार्रवाई का सामना कर चुका है। इससे पूर्व हथियारों की कथित अवैध सप्लाई से जुड़े मामले में भी इस होटल पर कार्रवाई हुई थी। ताजा घटना के बाद एक बार फिर होटल प्रशासन की कार्यप्रणाली सवालों के घेरे में आ गई है। पीड़िता ने पुलिस को दिए बयान में आरोप लगाया है कि आरोपी पहले से होटल स्टाफ के संपर्क में था और कमरे की व्यवस्था पहले ही कर ली गई थी। उसने यह भी आरोप लगाया कि घटना के दौरान वह मदद के लिए चीखती रही, लेकिन होटल के किसी कर्मचारी ने हस्तक्षेप नहीं किया। UP News
पुलिस जांच में सामने आया है कि मुख्य आरोपी पहले डिलीवरी बॉय के रूप में काम करता था और अक्सर पीड़िता के घर पार्सल पहुंचाने जाता था। इसी दौरान दोनों की पहचान हुई थी, जिसका आरोपी ने कथित तौर पर गलत फायदा उठाया। क्षेत्राधिकारी द्वितीय धनंजय सिंह ने बताया कि नाबालिग को होटल ले जाकर दुष्कर्म किए जाने की शिकायत मिली थी। मामले में मुख्य आरोपी, होटल संचालक और होटल कर्मचारी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। होटल को सील कर दिया गया है तथा फॉरेंसिक टीम और पुलिस अन्य साक्ष्य एकत्र कर आगे की जांच कर रही है। UP News
विज्ञापन