विज्ञापन
उत्तर प्रदेश में एक कलयुगी माँ का घिनौना चेहरा सामने आया है। उत्तर प्रदेश पुलिस के सामने आई शिकायत से पता चला है कि दो बच्चों की माँ अपने एक प्रेमी के साथ भाग गई है। महिला का प्रेमी उम्र में उस महिला से आधी उम्र का बताया जा रहा है।

UP News : उत्तर प्रदेश में एक कलयुगी माँ का घिनौना चेहरा सामने आया है। उत्तर प्रदेश पुलिस के सामने आई शिकायत से पता चला है कि दो बच्चों की माँ अपने एक प्रेमी के साथ भाग गई है। महिला का प्रेमी उम्र में उस महिला से आधी उम्र का बताया जा रहा है। महिला के पति ने अपनी पत्नी को भगाकर ले जाने वाले प्रेमी के विरूद्ध FIR दर्ज कराई है। UP News
कलयुगी माँ का यह मामला उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले का है। अलीगढ़ का यह मामला FIR दर्ज होते ही पूरे उत्तर प्रदेश में चर्चा का विषय बन गया है। अलीगढ़ जिले के खैर कस्बे के रहने वाले एक पीडि़त पति ने FIR दर्ज कराई है। पीडि़त पति ने उत्तर प्रदेश पुलिस को दी अपनी तहरीर में अपनी पत्नी के प्रेम-प्रसंग तथा घर से भाग जाने का पूरा विवरण दिया है। उसका आरोप है कि कन्हैया नाम का युवक उसकी पत्नी को भगा ले गया है। उसकी पत्नी अपने दो बच्चों तथा घर के कीमती सामान को भी अपने साथ ले गई है। UP News
पीडि़त पति ने जो तहरीर उत्तर प्रदेश पुलिस को दी है उसमें लिखा है कि उसकी शादी पांच वर्ष पूर्व हुई थी और उनके दो बच्चे भी हैं। बेटी चार वर्ष, बेटा दो वर्ष। सब कुछ ठीक-ठाक चल रहा था, लेकिन इसी बीच उसकी पत्नी का संपर्क मथुरा जिले के एक युवक से हो गया। धीरे-धीरे दोनों की बातचीत प्यार में बदल गई। पीडि़त का आरोप है कि बीते 26 मई की सुबह 11 बजे जब वह अपने काम से बाहर गया हुआ था, तभी उसकी पत्नी दोनों बच्चों को लेकर घर से अचानक लापता हो गई। घर लौटने पर जब उसे पत्नी और बच्चे नहीं मिले, तो उसने रिश्तेदारों और आसपास के लोगों के यहां काफी तलाश की। इसी बीच उसे पता चला कि एक युवक भी उसी दिन से गायब है, जिसके साथ उसकी पत्नी का प्रेम-प्रसंग चल रहा था। पीडि़त पति ने आशंका जताई है कि आरोपित युवक उसकी पत्नी को शादी का झांसा देकर और बच्चों समेत बहला फुसलाकर अपने साथ ले गया है। उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले के खैर थाने में तैनात पुलिस इंस्पेक्टर संजीव कुमार ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए पीडि़त पति की तहरीर पर आरोपित नामजद युवक कन्हैया के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस महिला व बच्चों की तलाश में जुटी है। UP News
विज्ञापन