Aligarh News : अलीगढ़ के पास पटरी से उतरी ट्रेन, बोगी को काटकर अलग किया
Train Accident in Aligarh
भारत
चेतना मंच
04 Oct 2022 05:59 PM
Aligarh News : अलीगढ़। एक सांढ़ के टकराने से जम्मू से टाटानगर जा रही मूरी एक्सप्रेस की एक बोटी बेपटरी हो गई। इस हादसे में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। घटना की सूचना मिलते ही अलीगढ़ जीआरपी की टीम मौके पर भेजी गई है। जीआरपी के इंस्पेक्टर सुबोध कुमार ने बताया कि सांढ़ के टकराने से ट्रेन की एस-7 बोगी पटरी से उतर गई। डिब्बे को काटकर अलग कर दिया गया है। दुर्घटना के चलते अलीगढ़ जंक्शन पर नार्थईस्ट, महानंदा, चंपारण आदि कई ट्रेनें प्रभावित हुई हैं।
Aligarh News :
जीआरपी के इंस्पेक्टर सुबोध कुमार ने बताया कि सांढ़ के टकराने से मूरी एक्सप्रेस की एक बोगी एस-7 का पहिया पटरी से अतर गया। उसके बाद इमरजेंसी ब्रेक लगाकर ट्रेन को रोका गया। घटना के समय जम्मू तवी टाटानगर एक्सप्रेस गाजियाबाद स्टेशन छोड़ने के बाद छोटे-छोटे स्टेशन चिपियाना बुर्जुग, मारीपत, दादरी, बोड़ाकी, अजायबपुर, दनकौर, फतेहपुर मकरंदपुर से होते हुए वैर स्टेशन से गुजर रही थी, उसी समय यह घटना हुई। घटना के समय ट्रेन की स्पीड 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की थी। रेलवे के अधिकारियों के अनुसार इस हादसे में काई मुसाफिर घायल नहीं हुआ है।
Aligarh News :
रेलवे के अधिकारियों के अनुसार घटना के बाद गाजियाबाद और अलीगढ़ के बीच डाउन लाइन में ट्रेनों का परिचालन पूरी तरह से बंद कर दिया गया है। पीछे से आने वाली ट्रेनों को दूसरी लाइन से रवाना किया जा रहा है। साथ ही दुर्घटनाग्रस्त बोगी को ट्रेन से काटकर अलग किया जा रहा है। संभवतः कोच उपलब्ध होने पर नया कोच लगाकर ट्रेन को टाटानगर की ओर रवाना किया जाएगा। यात्रियों का कहना है कि गनीमत रही कि ट्रेन की स्पीड ज्यादा नहीं थी, जिससे कोई बड़ी दुर्घटना नहीं हुई। वहीं, रेलवे के वरिष्ठ अधिकारियों ने दुर्घटना के जांच के आदेश दे दिए हैं।