अंबेडकरनगर में दुर्गा जागरण के दौरान बवाल क्यों हुआ ? क्या घरवासपुर तिराहे पर दुर्गा पूजा पंडाल में तोड़फोड़ के मामले में पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है ? अंबेडकरनगर की इस घटना, पुलिस की कार्रवाई और जांच से जुड़े अपडेट जानने के लिए पूरी खबर पढ़ें।

UP News : उत्तर प्रदेश के अंबेडकरनगर जिले में दुर्गा पूजा पंडाल में तोड़फोड़ और मारपीट का मामला सामने आया है। भीटी थाना क्षेत्र के घरवासपुर तिराहे पर रविवार रात जागरण कार्यक्रम के दौरान दो पक्षों के बीच विवाद हो गया। आरोप है कि इसके बाद पंडाल में तोड़फोड़ की गई और मां दुर्गा समेत अन्य देवी-देवताओं की प्रतिमाओं को क्षतिग्रस्त कर दिया गया। विरोध करने पर पूजा समिति के सदस्यों के साथ मारपीट किए जाने की भी बात सामने आई है। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और तीन लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की। UP News
यह भी पढ़ें : कानपुर की परेड रामलीला के 150वें वर्ष पर 95 फीट का रावण, 360 डिग्री घूमेगी गर्दन
जानकारी के अनुसार, शारदीय नवरात्रि के अवसर पर घरवासपुर तिराहे पर दुर्गा पूजा पंडाल सजाया गया था। रविवार रात यहां जागरण कार्यक्रम चल रहा था और श्रद्धालु भक्ति गीतों में शामिल थे। इसी दौरान किसी बात को लेकर दो पक्षों के बीच कहासुनी शुरू हो गई। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और मौके पर तनाव की स्थिति बन गई। आरोप है कि विवाद के बाद पड़ोसी गांव से बड़ी संख्या में लोग मौके पर पहुंचे और पूजा पंडाल में तोड़फोड़ की। इस दौरान मां दुर्गा की प्रतिमा का एक हाथ क्षतिग्रस्त कर दिया गया। वहीं, माता लक्ष्मी और भगवान गणेश की प्रतिमाओं को तोड़कर नीचे गिराने का भी आरोप है। पूजा समिति के सदस्यों ने इसका विरोध किया तो उनके साथ मारपीट की गई। घटना में कई लोगों के चोटिल होने की जानकारी सामने आई है। UP News
इसे भी पढ़ें : कानपुर में चेकिंग के दौरान पुलिस पर फायरिंग, जवाबी कार्रवाई में आरोपी घायल
घटना की सूचना मिलते ही भीटी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस तीन लोगों को पकड़कर थाने ले गई। भीटी थानाध्यक्ष के मुताबिक, मारपीट की सूचना मिलने पर पुलिस टीम को घटनास्थल पर भेजा गया था। तीन लोगों को थाने लाकर मामले की जांच की जा रही है। UP News
विज्ञापन