अंबेडकर नगर के रामनगर ब्लॉक की ग्राम सभा शिवतारा की रहने वाली रेहाना आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के करीब 25 बच्चों को निशुल्क पढ़ा रही हैं। स्थानीय अभिभावक उनके इस प्रयास की सराहना कर रहे हैं। पढ़े पूरी खबर

UP News:उत्तर प्रदेश के अंबेडकर नगर जिले के रामनगर ब्लॉक की ग्राम सभा शिवतारा की रहने वाली रेहाना ग्रामीण क्षेत्रों में आर्थिक तंगी अक्सर बच्चों के सपनों और उनकी पढ़ाई के बीच दीवार बन जाती है। कई बच्चे स्कूल जाने के बावजूद अतिरिक्त पढ़ाई और मार्गदर्शन से वंचित रह जाते हैं, क्योंकि उनके परिवार निजी कोचिंग का खर्च उठाने की स्थिति में नहीं होते। ऐसे ही बच्चों के लिए उत्तर प्रदेश के अंबेडकर नगर जिले की एक युवती ने ऐसा कदम उठाया है, जो समाज के लिए मिसाल बन रहा है। UP News
रेहाना ने बताया कि मोहल्ले में कई ऐसे बच्चे हैं, जो स्कूल की पढ़ाई के बाद अतिरिक्त मार्गदर्शन तो चाहते हैं, लेकिन आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण निजी कोचिंग नहीं ले पाते। बच्चों की इसी परेशानी को देखते हुए उन्होंने बिना किसी शुल्क के पढ़ाने का निर्णय लिया। धीरे-धीरे बच्चों की संख्या बढ़ती गई और अब आसपास के करीब 25 बच्चे उनसे शिक्षा प्राप्त कर रहे हैं।उनकी कक्षा में केवल किताबों का पाठ ही नहीं कराया जाता, बल्कि बच्चों को नियमित पढ़ाई की आदत डालने, समय का सदुपयोग करने और अनुशासन के साथ लक्ष्य हासिल करने के लिए भी प्रेरित किया जाता है। रेहाना का मानना है कि किसी बच्चे की पढ़ाई में सहयोग करना उसके भविष्य को बेहतर दिशा देने जैसा है। UP News
घरेलू जिम्मेदारियों के बीच शिक्षा के लिए समय निकालना चुनौतीपूर्ण जरूर है, लेकिन बच्चों के प्रति उनका लगाव उन्हें लगातार आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है। स्थानीय अभिभावक भी रेहाना के इस प्रयास की सराहना करते हुए इसे समाज के लिए अनुकरणीय पहल बता रहे हैं। UP News
स्थानीय स्तर पर रेहाना के प्रयास की सराहना हो रही है। लोगों का मानना है कि यदि समाज के सक्षम लोग अपने आसपास के बच्चों की शिक्षा में इसी तरह योगदान दें तो आर्थिक मजबूरियों के कारण पढ़ाई से दूर होने वाले बच्चों की संख्या कम की जा सकती है। रेहाना की कहानी यह संदेश देती है कि समाज में बदलाव लाने के लिए हमेशा बड़े संसाधनों की जरूरत नहीं होती। UP News
विज्ञापन