अमेठी के अंकित कश्यप हत्याकांड के बाद शव रखकर प्रदर्शन के मामले में पुलिस ने 38 लोगों को चिन्हित किया है। 18 लोगों को नोटिस जारी किया गया है

UP News :
उत्तर प्रदेश के अमेठी में गौरीगंज कोतवाली क्षेत्र में 3 अगस्त 2026 को हुए अंकित कश्यप हत्याकांड में नया मोड़ सामने आया है। हत्या के बाद शव सड़क पर रखकर प्रदर्शन और पुलिस से हुई नोकझोंक के मामले में पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है। वीडियो फुटेज के आधार पर पुलिस ने अब तक 38 लोगों को चिन्हित किया है। बताया जा रहा है कि उत्तर प्रदेश पुलिस चिन्हित किए गए आरोपियों के विरूद्ध जल्द ही बड़ा कदम उठाएगी। UP News :
आपको बता दें कि उत्तर प्रदेश के अमेठी में 3 अगस्त को कस्बा गौरीगंज के पूरे बान सिंह निवासी अंकित कश्यप की निर्मम हत्या कर दी गई थी। घटना से नाराज परिजनों और मोहल्ले के लोगों ने शव को सड़क पर रखकर जाम लगा दिया था। इस दौरान प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच तीखी नोकझोंक हुई थी। आरोप है कि प्रदर्शन के दौरान पुलिस पर पत्थर भी फेंके गए थे। मामले में पुलिस ने 8 नामजद और 25 से 30 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। अब इसी मुकदमे की विवेचना के दौरान उत्तर पुलिस ने मौके पर बनाए गए वीडियो और अन्य फुटेज के आधार पर प्रदर्शन में शामिल लोगों की पहचान शुरू की है।
उत्तर प्रदेश पुलिस की तरफ से इस मामले की तफ्तीश कर रहे दरोगा वीरेंद्र कुमार पाल के मुताबिक, वीडियो रिकॉर्डिंग के आधार पर अब तक 38 लोगों की पहचान की जा चुकी है। इनमें से 18 लोगों को नोटिस जारी कर थाने में उपस्थित होकर अपना बयान दर्ज कराने के निर्देश दिए गए हैं। अन्य चिन्हित लोगों को भी नोटिस जारी करने की प्रक्रिया चल रही है। घर पर नोटिस चस्पा होने के बाद पीड़ित परिवार और मोहल्ले के लोगों में दहशत का माहौल बताया जा रहा है। वहीं उत्तर पुलिस का कहना है कि यह कार्रवाई प्रदर्शन से जुड़े मुकदमे में नियमानुसार की जा रही है। उत्तर पुलिस के अनुसार, मुख्य हत्याकांड में नामजद चारों आरोपियों को घटना के 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया था। अब पुलिस प्रदर्शन के दौरान हुई घटनाओं को लेकर दर्ज मुकदमे में आगे की कार्रवाई कर रही है।
उत्तर पुलिस के सूत्रों ने दावा किया है कि इस मामले में पुलिस जल्द ही बडा एक्शन ले सकती है। इस एक्शन के पीछे उत्तर पुलिस का मकसद यह है कि भविश्य में इस तरह के मामलों में सडकों पर किसी प्रकार का आंदोलन तथा बवाल न होने पाए। UP News :
विज्ञापन