अमेठी ब्लॉक कार्यालय में फरियादियों को अपने जरूरी काम के लिए परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। खंड विकास अधिकारी दिव्या से जानकारी लेने का प्रयास किया गया, लेकिन स्पष्ट जवाब नहीं मिल सका। ग्रामीणों के काम में देरी क्यों हो रही है और उनकी समस्या का समाधान कब होगा? पढ़े पूरी खबर

UP News: उत्तर प्रदेश के अमेठी में ब्लॉक कार्यालय में अधिकारियों की उपलब्धता को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं। परिवार रजिस्टर की नकल जैसे जरूरी दस्तावेज के लिए ग्रामीणों को कई दिनों तक चक्कर काटने पड़ रहे हैं। एक फरियादी का आरोप है कि वह पिछले 20 दिनों से ब्लॉक पहुंच रहा है, लेकिन उसकी मुलाकात एडीओ पंचायत अनुराग यादव से नहीं हो पा रही है। वहीं, एक अन्य व्यक्ति ने भी 15 दिनों से अधिकारी से मुलाकात नहीं होने की बात कही है। UP News
अखिलेश मौर्य परिवार रजिस्टर की नकल निकलवाने के लिए पिछले 20 दिनों से अमेठी ब्लॉक कार्यालय जा रहे हैं। उनका कहना है कि बार-बार कार्यालय पहुंचने के बावजूद एडीओ पंचायत अनुराग यादव से मुलाकात नहीं हो पा रही है। इसके चलते उनका काम लंबित है और उन्हें लगातार परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। और उन्हें बार-बार ब्लॉक आना पड़ रहा है। UP News
सुखराम यादव ने भी एडीओ पंचायत से मुलाकात नहीं हो पाने की शिकायत की है। उनके मुताबिक, वह पिछले 15 दिनों से अधिकारी से मिलने का प्रयास कर रहे हैं, लेकिन अब तक मुलाकात नहीं हो सकी है। दोनों फरियादियों की शिकायतों ने ब्लॉक कार्यालय में अधिकारियों की उपलब्धता और आम लोगों के कामकाज के निस्तारण को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं। UP News
इस मामले में जब खंड विकास अधिकारी दिव्या से जानकारी लेने का प्रयास किया गया, तो स्पष्ट जवाब नहीं मिल सका। फिलहाल, एडीओ पंचायत की अनुपस्थिति के कारणों और फरियादियों के लंबित कार्यों को लेकर विभाग का विस्तृत पक्ष सामने आना बाकी है UP News
ग्रामीणों के लिए परिवार रजिस्टर की नकल सहित अन्य दस्तावेज कई जरूरी कामों में इस्तेमाल होते हैं। ऐसे में यदि किसी काम के लिए बार-बार ब्लॉक कार्यालय जाना पड़े, तो लोगों का समय और संसाधन दोनों खर्च होते हैं। अब सवाल यह है कि फरियादियों की शिकायतों का समाधान कब होगा और उन्हें अपने जरूरी दस्तावेज के लिए कब तक इंतजार करना पड़ेगा। संबंधित विभाग से अपेक्षा है कि वह मामले की जांच कराए, अधिकारियों की उपलब्धता सुनिश्चित करे और लंबित कार्यों का समयबद्ध निस्तारण कराए। UP News
विज्ञापन