अमेठी में वाराणसी-लखनऊ इंटरसिटी एक्सप्रेस पर पथराव से गार्ड घायल हो गए और ट्रेन का शीशा टूट गया। घटना के बाद ट्रेन करीब 15 मिनट रुकी रही। जीआरपी ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की।

Noida News : उत्तर प्रदेश के अमेठी जिले में वाराणसी से लखनऊ जा रही इंटरसिटी एक्सप्रेस पर मंगलवार रात पथराव की घटना सामने आई। अज्ञात युवक की ओर से फेंका गया पत्थर ट्रेन के गार्ड को लग गया, जिससे वह घायल हो गए। पथराव में ट्रेन का शीशा भी टूट गया। घटना के बाद ट्रेन को अमेठी रेलवे स्टेशन पर रोककर घायल गार्ड को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) भेजा गया। गार्ड की शिकायत पर राजकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी) ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के मुताबिक, घटना मंगलवार रात करीब 8:50 बजे अमेठी रेलवे स्टेशन के पूर्वी आउटर पर बिराहिमपुर गांव जाने वाले रास्ते के पास हुई। वाराणसी से लखनऊ जा रही इंटरसिटी एक्सप्रेस संख्या 24203 जब इस स्थान से गुजर रही थी, तभी कथित तौर पर एक अज्ञात युवक ने ट्रेन पर पत्थर फेंक दिया। पत्थर ट्रेन के गार्ड हरिकेश को लगा, जिससे वह घायल हो गए। पथराव के कारण ट्रेन का शीशा भी टूट गया। घटना की जानकारी रेलवे अधिकारियों को दी गई, जिसके बाद स्टेशन मास्टर और जीआरपी को सूचित किया गया।
यह भी पढ़ें : जौनपुर में महिला को बंधक बनाकर दुष्कर्म का आरोप, चालक गिरफ्तार
घटना के बाद इंटरसिटी एक्सप्रेस को अमेठी रेलवे स्टेशन पर रोका गया। घायल गार्ड हरिकेश को उपचार के लिए अमेठी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया। उपचार के बाद उन्होंने जीआरपी को लिखित शिकायत दी। गार्ड की तहरीर के आधार पर पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। जीआरपी ने घटनास्थल का निरीक्षण कर मामले की जांच शुरू कर दी है। फिलहाल पथराव करने वाले व्यक्ति की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है। Noida News :
पथराव की घटना के चलते ट्रेन को अमेठी रेलवे स्टेशन पर करीब 15 मिनट तक रोकना पड़ा। उपलब्ध जानकारी के अनुसार, इंटरसिटी एक्सप्रेस रात 8:53 बजे स्टेशन पहुंची और आवश्यक कार्रवाई के बाद रात 9:14 बजे लखनऊ के लिए रवाना हुई। घटना को लेकर जीआरपी ने जांच तेज कर दी है। जीआरपी एसओ चंचल कुमार ने बताया कि मामले में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। जांच के दौरान सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। Noida News :
विज्ञापन