अमेठी में शनिवार सुबह जूते-चप्पल के गोदाम में अचानक आग लगने से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। कमरौली थाना क्षेत्र के रोड नंबर-4 स्थित यूपीएसआईडीसी कॉलोनी के पास हुई इस घटना में गोदाम में रखा जूते-चप्पल का सामान जलकर खाक हो गया।

UP News : उत्तर प्रदेश के अमेठी जिले में शनिवार सुबह जूते-चप्पल के एक गोदाम में अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया। आग की चपेट में आने से गोदाम में रखा सामान जलकर खाक हो गया। सूचना मिलने पर पहुंची दमकल टीम ने करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग लगने का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो सका है। UP News
यह भी पढ़ें : औरैया में अमृत भारत एक्सप्रेस की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, गुजरात से लौटे थे घर
यह घटना अमेठी जिले के कमरौली थाना क्षेत्र में रोड नंबर-4 स्थित यूपीएसआईडीसी कॉलोनी के पास हुई। यहां संजय सिंह का जूते-चप्पल का गोदाम है। शनिवार सुबह करीब 10 बजे अचानक गोदाम में आग लग गई। देखते ही देखते वहां से तेज धुआं उठने लगा। धुआं देखकर आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई और गोदाम मालिक समेत स्थानीय लोग मौके पर पहुंच गए। गोदाम में आग लगने की सूचना तत्काल फायर ब्रिगेड को दी गई। सूचना मिलते ही दमकल कर्मी मौके पर पहुंचे और आग बुझाने का प्रयास शुरू किया। करीब आधे घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया। दमकल टीम की कार्रवाई से आग को नियंत्रित करने में मदद मिली। UP News
इसे भी पढ़ें : देवी दर्शन कर लौटे सगे भाई-बहन की मौत, परिवार में मचा कोहराम
कमरौली थाना प्रभारी मुकेश पटेल ने बताया कि शनिवार सुबह करीब 10 बजे गोदाम में अज्ञात कारणों से आग लगने की सूचना मिली थी। दमकल टीम ने मौके पर पहुंचकर आग बुझा दी। उन्होंने बताया कि आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है। UP News
विज्ञापन