अमेठी के जामो ब्लॉक में ग्राम विकास अधिकारी रामकुमार को प्रधानमंत्री आवास योजना, IGRS शिकायतों के निस्तारण और परिवार रजिस्टर से जुड़ी अनियमितताओं के आरोप में निलंबित किया गया है। मामले की विभागीय जांच शुकुल बाजार के ADO पंचायत को सौंपी गई है।

UP News : प्रधानमंत्री आवास योजना से लेकर IGRS शिकायतों के निस्तारण तक में अनियमितताओं के आरोपों ने जामो ब्लॉक के ग्राम विकास अधिकारी रामकुमार की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। चार आरोपों के घेरे में आए ग्राम विकास अधिकारी को निलंबित कर दिया गया है। निलंबन अवधि में उन्हें बाजार शुक्ल ब्लॉक से संबद्ध किया गया है।
जारी आरोप पत्र के मुताबिक, ग्राम विकास अधिकारी पर प्रधानमंत्री आवास योजना के क्रियान्वयन में लापरवाही बरतने का आरोप है। शासन की प्राथमिकता वाली आईजीआरएस शिकायतों के निस्तारण में भ्रामक और त्रुटिपूर्ण आख्या प्रस्तुत करने का मामला भी शामिल है। इसके अलावा परिवार रजिस्टर की नकल जारी करते समय नियमों की अनदेखी और पदीय दायित्वों के निर्वहन में लगातार लापरवाही बरतने के आरोप लगाए गए हैं। UP News
यह भी पढ़ें : अर्नब का कहर: खेतों में बिछ गईं धान की फसलें, कटाई से पहले किसानों की मेहनत पर पानी
निलंबन के साथ ही मामले की विभागीय जांच शुकुल बाजार के सहायक विकास अधिकारी पंचायत को सौंपी गई है। उन्हें सभी आरोपों और संबंधित अभिलेखों की गहनता से जांच कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं। जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की विभागीय कार्रवाई तय होगी। UP News
यह भी पढ़ें : बुंदेलखंड के 48,845 परिवारों को पक्की छत की उम्मीद
सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन, जनशिकायतों के निस्तारण और परिवार रजिस्टर जैसे महत्वपूर्ण कार्यों में लगाए गए आरोपों के बाद विकास विभाग में कार्रवाई चर्चा का विषय बन गई है। अब विभागीय जांच में आरोपों की पुष्टि और संबंधित अधिकारी की जवाबदेही तय होने का इंतजार है। UP News
विज्ञापन