AMU Trains : दिल्ली से शुरू किया जाए एएमयू ट्रेनों का संचालनः सुरेन्द्र नागर
भारत
चेतना मंच
02 Dec 2025 04:38 AM
New Delhi : नई दिल्ली। राज्यसभा में भारतीय जनता पार्टी के सांसद सुरेन्द्र vसिंहनागर ने दिल्ली से दनकौर, खुर्जा और अलीगढ़ के बीच चलने वाली एएमयू ट्रेनों का संचालन जल्द शुरू करने का मुददा उठाया है।
राज्यसभा में सभापति वैंकेया नायडू(Chairman of Rajya Sabha Venkaiah Naidu) के समक्ष सांसद सुरेन्द्र सिंह नागर(MP Surendra Singh Nagar) ने एएमयू ट्रेनों के संचालन न होने की वजह से हो रही दिक्कतों का मुददा उठाते हुए कहा कि कोरोना और उसके बाद लॉकडाउन के चलते रेल मंत्रालय ने दिल्ली से दनकौर, खुर्जा और अलीगढ़ के बीच चलने वाली एएमयू ट्रेनों का संचालन बंद कर दिया था। उन्होंने कहा कि इन ट्रेनों से रोजाना हजारों दैनिक यात्री, नौकरीपेशा, छोटे व्यापारी और दुग्ध व्यापारी दिल्ली आते थे। लेकिन इन ट्रेनों के बंद हो जाने से उन्हें काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि रेल मंत्रालय ने एएमयू ट्रेनों को चलाने की घोषणा भी की थी, लेकिन दो वर्ष से अधिक समय बीत जाने के बावजूद इन ट्रेनों का संचालन शुरू नहीं हुआ है।
श्री नागर ने सभापति के माध्यम से अपील की है कि दैनिक यात्रियों की सुविधा को देखते हुए रेल मंत्रालय जल्द से जल्द एएमयू ट्रेनों का संचालन शुरू करें।