Anand Swaroop Shukla : उत्तर प्रदेश की अदालत भाजपा नेता के खिलाफ हत्या के प्रयास के मामले की सुनवाई करेगी
Anand Swaroop Shukla: Uttar Pradesh court to hear attempt to murder case against BJP leader
उत्तर प्रदेश
RP Raghuvanshi
29 Nov 2025 02:21 PM
Anand Swaroop Shukla : बलिया की एक अदालत भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता एवं पूर्व मंत्री आनंद स्वरूप शुक्ला एवं चार अन्य के खिलाफ हत्या के प्रयास के 10 साल पुराने मामले में सुनवाई करेगी।मामले में चार अन्य आरोपी आशुतोष पांडे, रत्नेश यादव, विवेक सिंह और अविनाश सिंह हैं।
Anand Swaroop Shukla :
वादी के अधिवक्ता दिनेश तिवारी ने मंगलवार को कहा कि विशेष न्यायाधीश हुसैन अहमद अंसारी ने छह फरवरी को कहा था कि सांसद-विधायक अदालत शुक्ला एवं चार अन्य के खिलाफ मुकदमे की सुनवाई करेगी।छात्र नेता सुधीर ओझा ने पांचों के खिलाफ मामला दर्ज कराया था और आरोप लगाया था कि 15 जनवरी, 2013 को बलिया शहर में सतीश चंद्र कॉलेज में आरोपियों ने उन पर चाकू से हमला किया था।