पति की इस बात से खफा पत्नी ने लगाई छलांग, मचा हाहाकार
उत्तर प्रदेश
चेतना मंच
29 Nov 2025 12:30 PM
उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां एक विवाहिता ने चलते ऑटो से कूदकर गंग नहर में छलांग लगा ली जिसके बाद आसपास हाहाकार मच गया। हालांकि राहगीरों की तमाम कोशिशों के बाद भी वो महिला को बचाने में असफल रहे और महिला नहर में बहती चली गई। Uttar Pradesh Samachar
जानकारी के मुताबिक, यह पूरी घटना अलीगढ़ के नगर पंचायत जवां सिकंदरपुर क्षेत्र की बताई जा रही है जहां सोमवार को एक 28 वर्षीय विवाहिता ने चलते ऑटो से उतरकर गंग नहर में छलांग लगा दी। राहगीरों ने उसे बचाने की कोशिश की लेकिन तेज जलधारा के कारण महिला नहर में बह गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और गोताखोरों की मदद से सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया गया।
काफी असमंजस में थी विवाहिता
मिली जानकारी के मुताबिक, विवाहिता का नाम वंदना है जो बुलंदशहर जनपद के कोहिना फरीदपुर की रहने वाली थी। सोमवार को वह ऑटो में सवार होकर जवां क्षेत्र में पहुंची और सिकंदरपुर गंग नहर के पास अचानक ऑटो से उतरकर चप्पल सड़क पर उतार दी और हरे रंग के सूट में नहर में कूद गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार महिला काफी असमंजस की स्थिति में थी। राहगीरों द्वारा विवाहिता को बचाने की कोशिश भी की गई लेकिन नहर में तेज बहाव होने के चलते वह लापता हो गई।
परिजनों से मिली जानकारी के अनुसार, महिला का पति सोनू मोबाइल रिचार्ज नहीं करा रहा था जिस बात को लेकर दोनों के बीच कहासुनी हो गई थी। यह पारिवारिक विवाद इतना बढ़ गया कि महिला ने यह खौफनाक कदम उठा लिया। वंदना के दो छोटे बच्चे भी हैं। घटना की पुष्टि करते हुए क्षेत्राधिकारी सिविल लाइन सरवन सिंह ने बताया कि सूचना पर स्थानीय पुलिस और गोताखोरों की टीम मौके पर पहुंच गई है और महिला की तलाश की जा रही है। फिलहाल, पूरे मामले की जांच की जा रही है। Uttar Pradesh Samachar