चर्चित हरियाणवी सिंगर और यूट्यूबर अंकित बालियान की हत्या के मामले में पुलिस जांच तेज हो गई है। ADG अमिताभ यश ने वारदात को लेकर कई अहम जानकारियां दी हैं। उन्होंने बताया कि अंकित की हत्या में आधुनिक हथियारों का इस्तेमाल किया गया और हमलावरों ने करीब 18 राउंड फायरिंग की।

UP News : उत्तर प्रदेश के शामली में हुए चर्चित हरियाणवी सिंगर और यूट्यूबर अंकित बालियान की हत्या के मामले में पुलिस जांच तेज हो गई है। ADG अमिताभ यश ने वारदात को लेकर कई अहम जानकारियां दी हैं। उन्होंने बताया कि अंकित की हत्या में आधुनिक हथियारों का इस्तेमाल किया गया और हमलावरों ने करीब 18 राउंड फायरिंग की। चार हमलावर दो बाइक से मौके पर पहुंचे थे। मामले की जांच में यूपी एसटीएफ को भी लगाया गया है। UP News
उत्तर प्रदेश के ADG अमिताभ यश ने जानकारी दी कि अंकित बालियान पर हमला करने के लिए चार बदमाश दो मोटरसाइकिलों से पहुंचे थे। हमलावरों ने जिम से बाहर निकलने के दौरान अंकित को निशाना बनाया। पुलिस अब वारदात में इस्तेमाल हथियारों, हमलावरों की पहचान और उनके भागने के रास्ते की जानकारी जुटा रही है। पुलिस के मुताबिक, घटना के बाद आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है। UP News
सोशल मीडिया पर गोगी गैंग के नाम से अंकित बालियान की हत्या की जिम्मेदारी लेने वाली एक पोस्ट सामने आई है। ADG ने बताया कि इस पोस्ट की वास्तविकता की जांच की जा रही है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि पोस्ट किसने की और क्या इसका हत्याकांड से कोई संबंध है। मामले की गंभीरता को देखते हुए यूपी एसटीएफ को भी जांच में शामिल किया गया है। हरियाणा में संदिग्ध बदमाशों की लोकेशन मिलने के बाद शामली पुलिस की SWAT टीम भी वहां पहुंची है। UP News
अंकित बालियान अपने गानों में अपराध और हथियारों से जुड़े विषयों का जिक्र करते थे। उनके एक चर्चित गाने में कोर्ट में गोली मारने का उल्लेख भी किया गया था। हालांकि ADG अमिताभ यश ने स्पष्ट किया कि सिर्फ किसी गाने के आधार पर हत्या की वजह या दुश्मनी साबित नहीं की जा सकती। इसलिए पुलिस सभी पहलुओं की अलग-अलग जांच कर रही है और किसी एक कारण को अभी हत्या की वजह नहीं माना जा रहा है। UP News
अंकित बालियान के जिला पंचायत चुनाव की तैयारी करने की भी बात सामने आई है। ऐसे में चुनावी रंजिश को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं। हालांकि ADG अमिताभ यश के अनुसार फिलहाल पंचायत चुनाव से जुड़ी किसी रंजिश की जानकारी पुलिस के सामने नहीं आई है। अंकित बालियान की हत्या के बाद परिवार और स्थानीय लोगों में आक्रोश है। परिजनों ने आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की है। पुलिस की कई टीमें हत्याकांड के खुलासे में जुटी हैं और संदिग्धों तक पहुंचने के प्रयास तेज कर दिए गए हैं। UP News
विज्ञापन